{"_id":"611f68aacfe7967e20224f70","slug":"haryana-monsoon-session-2021-monsoon-session-of-haryana-vidhansabha-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Monsoon Session: विधानसभा में सरकार का जवाब, ऑक्सीजन की कमी से दूसरी लहर के दौरान कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Monsoon Session: विधानसभा में सरकार का जवाब, ऑक्सीजन की कमी से दूसरी लहर के दौरान कोई मौत नहीं
Fri, 20 Aug 2021 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:03 PM IST
सार
कांग्रेस ने हाईकोर्ट चौक से लेकर विधानसभा तक रोष मार्च निकाला और पेपर लीक कांड से संबंधित तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
हरियाणा मानसून सेशन: भूपेंद्र हुड्डा व विधायक जगबीर मलिक से धक्कामुक्की करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। पांच दिन के सत्र में दो दिन छुट्टी रहेगी। तीन दिन ही कार्यवाही चलेगी। शुक्रवार को शोक प्रस्ताव के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गैर मौजूदगी में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शोक प्रस्ताव पढ़े। हरियाणा सरकार ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कोविड से 24 मार्च से 31 जुलाई तक 9635 लोगों ने जान गंवाई वहीं 26 डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किया गया।
इससे पहले कांग्रेस ने हाईकोर्ट चौक से लेकर विधानसभा तक रोष मार्च निकाला और पेपर लीक कांड से संबंधित तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में विधानसभा पहुंचे।
नाके पर पुलिस द्वारा रोकने के कारण काफी नोकझोंक हुई और काफी देर बाद उनको विधानसभा में जाने दिया गया भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमें जानबूझकर लेट करने के लिए इस तरह का कदम उठाया जा रहा है। हुड्डा ने पुलिस पर धक्का मारने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि विधानसभा सत्र तीन दिन का रहेगा लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जा सकता है। प्रश्न काल तीनों दिन होगा। विपक्ष की तरफ से पेपर बिल को लेकर कॉल अटेंशन प्रस्ताव आए हैं। सरकार की तरफ से प्रदेश में पेपर लीक रोकने पर बिल लाया जाएगा जिस पर विधानसभा में बहस होगी और सुझाव सुने जाएंगे।
सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। सरकार और विपक्ष के बीच अनेक मुद्दों पर टकराव की जमीन तैयार हो चुकी है। विपक्ष बेरोजगारी, पेपर लीक, अपराध व किसान आंदोलन के मुद्दों को उठाएगा तो सत्ता पक्ष जवाबी हमला बोलेगा।