फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana MLAs to vote for Presidential election today

Haryana: राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पक्ष की डिनर और विपक्ष की लंच डिप्लोमेसी, 89 विधायक करेंगे मतदान

Mon, 18 Jul 2022 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 02:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने भाजपा, जजपा और समर्थित विधायकों को डिनर कराया तो वहीं नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायकों को आज लंच कराएंगे। कड़ी सुरक्षा में 89 विधायक मतदान करेंगे। बिश्नोई दिल्ली में वोट डालेंगे।

विज्ञापन
Haryana MLAs to vote for Presidential election today
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : File Photo

विस्तार

राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को होने वाले चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने विधायकों की किलेबंदी शुरू कर दी है। विधायकों को डिनर और लंच पर बुलाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को भाजपा, जजपा और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को हरियाणा निवास में रात्रि भोज कराया।

विज्ञापन


साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर जानकारी दी गई। इसी प्रकार, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार दोपहर को कांग्रेस से सभी विधायकों लंच पर बुलाया है। यहां पर रणनीति के बाद सभी एक साथ विधानसभा के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा और सरकार को समर्थन देने वाले जजजा व निर्दलीय विधायक पहले ही एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मूर्मू को समर्थन कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा को समर्थन दे रखा है। चुनाव को लेकर रविवार रात को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकों के साथ रात्रि भोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत सभी मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक करके विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित वोटिंग की बारीकी से जानकारी दी गई। विधायकों को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार से वोटिंग में किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी है। 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार दोपहर को अपने आवास पर लंच पर आमंत्रित किया है। कांग्रेस के विधायक यहीं से मतदान के लिए निकलेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ निर्दलीय कार्तिक शर्मा को वोट किया था।

इसके अलावा, एक विधायक का वोट रद्द होने से माकन का हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे गुटों के निशाने पर आ गए थे। एक बार फिर से नेताप्रतिपक्ष हुड्डा के हाथ में विधायकों की कमान है, इसलिए हुड्डा चुनाव से पहले सभी विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति को सिरे चढ़ाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले भी हुड्डा विधायकों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। 

चुनाव की फाइनल रिहर्सल की
हरियाणा विधानसभा ने चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल व सहायक निर्वाचन अधिकार आरके नांदल की अगुवाई में रविवार को विधानसभा में चुनाव की फाइनल रिहर्सल की गई। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा के 89 विधायक विधानसभा में मतदान का प्रयोग करेंगे, जबकि आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई संसद भवन में मतदान करेंगे।


गौरतलब है कि बैलेट बॉक्स विधानसभा में पहले ही पहुंच चुके हैं और उनको स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर हरियाणा पुलिस के कमांडो तैनात किए गए हैं। मतदान के बाद आरके नांदल मतपेटी को हवाई जहाज से लेकर दिल्ली जाएंगे। इनके लिए पहले से ही टिकट बुक कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed