फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Ministry Meeting Today, Relief may be from toll tax

मंत्रिमंडल की बैठक आज, टोल फीस से मिलेगा छुटकारा

Tue, 27 May 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 May 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana Ministry Meeting Today, Relief may be from toll tax

हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर कबड्डी खिलाड़ी सोनू नरवाल को डीएसपी बनाया जाएगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को भी डीएसपी पद पर रेगुलर किया जाएगा। बुधवार को होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गृह विभाग के इन प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हरियाणा के नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजों पर प्रदेश के प्राइवेट वाहनों को टोल फीस से मुक्ति दिलाने का फैसला होगा।
विज्ञापन


टोल फीस माफ करने का एजेंडा गत 14 मई की मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाना था लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते वह एजेंडा बैठक में नहीं रखा गया। अब 28 मई की बैठक में यह एजेंडा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंडे के मुताबिक, हरियाणा में पंजीकृत प्राइवेट वाहनों (कारों, जीपों) को तो प्रदेश के सब 10 टोल प्लाजों पर टोल फीस से मुक्त किया ही जाएगा, टोल प्लाजा के 22 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों के कामर्शियल वाहनों को भी काफी छूट दी जाएगी।

हरियाणा के जो कामर्शियल वाहन दूसरे राज्यों में पंजीकृत हैं उन्हें भी हरियाणा के टोल प्लाजों पर टैक्स में काफी छूट मिल सकती है।

मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के बाशिंदों को स्टांप ड्यूटी में काफी राहत मिलेगी। खून के रिश्ते में अगर अचल संपत्ति ट्रांसफर की जाएगी तो उस पर स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी।


इसी तरह महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप अगर पांच लाख रुपये तक का लोन लेते समय कोई प्रापर्टी गिरवी रखेंगे तो उन पर भी स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी।

कालांवाली सब डिवीजन, लाखनमाजरा उप तहसील बनेगी

मंत्रिंमडल की बैठक में रोहतक जिले के लाखनमाजरा को उप तहसील बनाने की मंजूरी मिलेगी। पानीपत जिले के बापौली उप तहसील को तहसील का दर्जा दिया जाएगा। सिरसा जिले के कालांवाली को सब डिवीजन बनाया जाएगा और गोरीवाला को सब तहसील बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed