फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Ministeriate Meeting Review

'सितंबर तक फरीदाबाद पहुंचेगी मेट्रो, बल्लभगढ़ जल्द'

Thu, 15 May 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Ministeriate Meeting Review

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नई यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। भिवानी में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। इस विवि में सभी कोर्सों की पढ़ाई होगी और खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जबकि जींद में चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर स्थापित किया जाएगा। बैठक में मेट्रो रेल परियोजना को वाईएमसी चौक फरीदाबाद से बल्लबगढ़ तक विस्तार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


इस परियोजना के विस्तार में 130.80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। परियोजना के लिये भारत सरकार से सैद्घांतिक मंजूरी मिल चुकी है। बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो लाइन वाईएमसीए चौक तक सितंबर तक पूरी होने की संभावना है। टोल टैक्स माफ करने की नीति फिलहाल टाल दी गई है। अगली बैठक में इस नीति पर फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिफंड का दुरुपयोग रोकने के प्रस्ताव को मंजूरी

Haryana Ministeriate Meeting Review

इसके अलावा हरियाणा मूल्यवर्धित कर अधिनियम 2003 के तहत व्यापारी को रिफंड देते समय दुरुपयोग को रोकने के लिये अनुमोदन कार्य किसी एक अधिकारी के बजाए अधिकारियों की समिति को देने को मंजूरी दी गई। 25 लाख से अधिक राशि के रिफंड के लिए पहले से गठित समिति की तर्ज पर रिफंड के अनुमोदन के लिए अधिकारियों की समिति मंडल और जिला स्तर पर गठित की गई है।

वर्तमान में मुख्यालय स्तर पर 25 लाख से अधिक की राशि के रिफंड के लिए तीन वरिष्ठ अतिरिक्त आबकारी व कराधान आयुक्तों की एक कमेटी है। अब 25 लाख रुपये तक की राशि की वापसी संबंधित मंडल के संयुक्त आबकारी और कराधान आयुक्त द्वारा अनुमोदित की जाएगी।

इस दौरान हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, हिसार की 300 एकड़ भूमि लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार को निशुल्क हस्तांतरित करने के पशु पालन एवं डेयरी विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

टीडीएस की दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Haryana Ministeriate Meeting Review

बैठक में भवनों के निर्माण और फ्लैटों की बिक्री करने वाले डेवलपर्स के लिए वैकल्पिक एकमुश्त अदायगी स्कीम को स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने हरियाणा वैट अधिनियम, 2003 के तहत डेवलपर के अलावा अन्य वर्क ठेकेदारों के लिए एकमुश्त दर को संशोधित करने तथा टीडीएस की दर चार से पांच प्रतिशत करने को भी मंजूरी दी।

इस स्कीम को चुनने वाले डेवलपर को कुल धन राशि पर एक प्रतिशत की दर से कर अदा करना होगा। ईएसआई अस्पताल, फरीदाबाद को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के चिकित्सा महाविद्यालय, फरीदाबाद को सौंपने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के ग्रुप ‘क’ कर्मचारियों के सेवा नियम बनाने और ग्रामीण स्थानीय निकायों द्वारा विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed