{"_id":"5e4544938ebc3ee5f523f7f1","slug":"haryana-minister-ranjit-singh-chautala-reached-at-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मंत्री की अभय चौटाला को नसीहत, बोले- राजनीति में घर की बात को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मंत्री की अभय चौटाला को नसीहत, बोले- राजनीति में घर की बात को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए
Thu, 13 Feb 2020 06:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला गुरुवार को चरखी दादरी पहुंचे। यहां पर उन्होंने इनेला नेता अभय चौटाला को बड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। अभय बहुत छोटा है, राजनीति में घर की बात मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। मर्यादा में रहकर राजनीति करनी चाहिए। अभय अपने चाचा-भतीजों पर टिप्पणियां करें, ये अच्छा नहीं है। देवीलाल द्वारा बनाई पार्टी कभी 87 सीटें जीती है, आज सिर्फ एक ही।
विज्ञापन
स्व. देवीलाल हम सबके के लिए पूज्यनीय, देवीलाल परिवार से पांच लोग विधानसभा पहुंचे हैं। मंत्री बोले कि मैं जुबानी हमला नहीं करना चाहता, मर्यादा में रहना सीखा है। ओछी राजनीति करने से राजनीतिक भविष्य ठीक नहीं रहता। लोग भी स्वच्छ राजनीति को पसंद करते हैं। हरियाणा के समाज में खापों में विशेष महत्व। खापों द्वारा होने वाले कार्यक्रमों से कुछ सीखने को मिलता है। बिजली मंत्री दादरी में फौगाट खाप के धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन