फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Minister Anil Vij says Punjab government not serious in catching Amritpal Singh

अनिल विज का बड़ा आरोप: अमृतपाल को पकड़ने में गंभीर नहीं पंजाब सरकार, हमने सूचना दी, डेढ़ दिन बाद पहुंची पुलिस

Fri, 24 Mar 2023 07:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 07:29 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि हमें जब सूचना मिली तो हमने पंजाब पुलिस को उसी वक्त बता दिया लेकिन पंजाब पुलिस ने पंजाब से शाहाबाद तक पहुंचने में डेढ़ दिन लगा दिया। मोस्ट वांटेड के मामले में भी पंजाब सरकार की सुस्ती स्पष्ट नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Haryana Minister Anil Vij says Punjab government not serious in catching Amritpal Singh
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया।  

विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि मुझे नहीं लगता पंजाब सरकार अमृतपाल को पकड़ने में गंभीर है। इस मामले में तो पंजाब सरकार ढील कर रही है। मुझको नहीं लगता कि पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह को पकड़ने में गंभीर है, क्योंकि ये सारी पुलिस के साथ जालंधर में तलाश कर रहे थे और वो शाहबाद (हरियाणा) में बैठा रोटी खा रहा था।
विज्ञापन


विज ने कहा कि हमें जब सूचना मिली तो हमने पंजाब पुलिस को उसी वक्त बता दिया लेकिन पंजाब पुलिस ने पंजाब से शाहाबाद तक पहुंचने में डेढ़ दिन लगा दिया। मोस्ट वांटेड के मामले में भी पंजाब सरकार की सुस्ती स्पष्ट नजर आ रही हैं। पंजाब की सारी पुलिस जालंधर में लगा दी जबकि हरियाणा पुलिस अमृतपाल सिंह का डेफिनेट लिंक बता रही हैं और पंजाब पुलिस यहां नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब सरकार का राजनीतिक ड्रामा का पता चलता है। पंजाब सरकार उसको पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के दो मंत्री जेल में: विज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शिक्षित प्रधानमंत्री के बयान पर विज ने कहा कि केजरीवाल का शिक्षा के संबंध में क्या आधार है, उनका क्या संस्कार है, क्या वह पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके (अरविंद केजरीवाल) के दो मंत्री जेल में बैठे हैं। एक तो 8 से 9 महीने से जेल में बैठा है, ऐसी शिक्षा तो केजरीवाल को ही मुबारक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed