फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana minister anil vij oppose cow cess on liquor tax

शराब से वसूले टैक्स से हो गोसेवा, मंत्री जी को मंजूर नहीं

Fri, 22 Jan 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
haryana minister anil vij oppose cow cess on liquor tax

हरियाणा गोसेवा आयोग के शराब की प्रत्येक बोतल पर 2 रुपये गोसेवा टैक्स का प्रस्ताव प्रदेश के एक मंत्री जी को मंजूर नहीं है। ये मंत्री हैं हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज।

विज्ञापन


विज का कहना है कि शराब की बिक्री से जमा पैसे को गौ कल्याण के लिए लगाए जाने के विचार से वह खुश नहीं है। उनका कहना है कि लोग इस तरह की योजना को सकारात्मक तरीके से नहीं लेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि अभी प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। वैसे वे निजी तौर पर इस तरह के टैक्स का समर्थन नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना को लेकर पार्टी और सरकार के बीच चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। भाजपा का एक गुट ये भी मानता है कि इस तरह की योजना को लागू कर दिया जाए तो लोग शराब के लिए प्रोत्साहित होंगे। लोग यही कहेंगे कि वे शराब पीकर गोसेवा में योगदान दे रहे हैं।

गो सेवा आयोग ने भेजा था प्रस्ताव

haryana minister anil vij oppose cow cess on liquor tax

गौरतलब है कि हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने कहा था कि गो सेवा आयोग का राजस्व बढ़ाने के लिये प्रदेश में शराब की प्रत्येक बोतल पर 2 रुपए का गोसेवा टैक्स लगाने के लिए सरकार को लिखा जा चुका है। प्रदेश में करीब 400 रजिस्टर्ड गौशालाएं हैं जिनमें करीब तीन लाख गौवंश है।

इसके अलावा करीब सवा लाख गौवंश प्रदेश में आवारा सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे ही आवारा पशुओं के लिये हर साल प्रदेश में करीब पांच अभ्यारम्य बनाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि आयोग की आमदनी बढ़ाने के लिये आयोग का कम से कम 500 करोड़ का बजट रखे जाने तथा प्रदेश में देशी और अंग्रेजी शराब की प्रत्येक बोतल पर 2 रुपये गोसेवा टैक्स लगाने की सरकार से मांग की है। हालांकि सरकार ने अभी इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed