फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Minister Anil Vij attacks JNU over writing objectionable slogans

Haryana: विज बोले- JNU की दीवारों पर बनियों व ब्राह्मणों के विरुद्ध नारे बहुत ही घातक, किसी साजिश का हिस्सा

Fri, 02 Dec 2022 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Dec 2022 09:18 PM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने पर विचार किया जा रहा है और अध्ययन चल रहा है। इसे जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सभी समान नागरिक होते हैं।

विज्ञापन
Haryana Minister Anil Vij attacks JNU over writing objectionable slogans
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की दीवारों पर जो बनियों व ब्राह्मणों के विरूद्ध नारे लिखे गए हैं, ये बहुत ही घातक है। उन्होंने कहा कि ‘ये किसी साजिश का हिस्सा लगते हैं, ये भारत तोड़ों अभियान का हिस्सा लगते हैं, ऐसी मानसिकता को सख्ती से कुचल देना चाहिए। 

विज्ञापन


विज ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमारे देश के धर्म व संस्कृति को जिंदा रखा है। कोई सुख व दुख हो, ब्राह्मण को बुलाया जाता है और हमारी संस्कृति के अनुसार श्लोक पढे़ जाते हैं। उसी प्रकार से बनियों ने भी इस देश के व्यापार में अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


हरियाणा में यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने पर विचार व अध्ययन
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने पर विचार किया जा रहा है और अध्ययन चल रहा है। इसे जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सभी समान नागरिक होते हैं, सरकार के लिए कोई धर्म, जाति व क्षेत्र महत्व नहीं रखता, इसलिए यूनिफार्म सिविल कोड को बनाने की बात की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 सदस्यों की घोषणा की है। नवनियुक्त सदस्यों ने गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 सदस्यों की घोषणा कर दी है। इन सदस्यों में अंबाला छावनी से भूपेंद्र सिंह बिंद्रा और सुदर्शन सिंह सहगल को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा तीन सदस्यों की घोषणा और की जाएगी। वहीं, शुक्रवार सुबह गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे नवनियुक्त सदस्य भूपेंद्र सिंह बिंद्रा व सुदर्शन सिंह सहगल ने सिख समाज के प्रतिनिधियों समेत गृह मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed