फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Men's Constable Recruitment Written Exam done

हरियाणाः कांस्टेबल भर्ती के 5000 पद, पांच लाख से अधिक युवाओं ने दी लिखित परीक्षा

Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana Men's Constable Recruitment Written Exam done
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के पांच हजार पदों के लिए पांच लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों व आसपास चौकस सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने स्वयं पानीपत और करनाल जिलों के कुछ परीक्षा केंद्रों में जाकर लिखित परीक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


इसके अलावा रेंज के एडीजीपी, आईजी, पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षकों को भी विभिन्न जिलों में सुचारु और निष्पक्ष परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए तैनात किया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पर्याप्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे। पुलिस ने उम्मीदवारों के लिए सभी शहरों और राजमार्गों में यातायात के आसान प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न आवश्यक कदम उठाए थे, ताकि वे बिना किसी समस्या के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। 
विज्ञापन


लिखित परीक्षा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया (टीआरपी) के तहत आयोजित की गई। परीक्षा का समय सुबह 10:30 से 12 बजे व दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक 2 चरणों में किया गया। महिला सिपाही व हरियाणा की इंडियन रिजर्व बटालियन के पुरुष सिपाही पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed