फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana jat reservation issue, birender singh trying to lead movement

मोदी के मंत्री बन रहे जाटों के रहनुमा... आखिर क्यों?

Sat, 28 Mar 2015 01:44 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
haryana jat reservation issue, birender singh trying to lead movement

जब से सुप्रीम कोर्ट ने जाटों का आरक्षण रद्द किया है, पीएम मोदी के मंत्री हरियाणा के जाटों का रहनुमा बनने की फिराक में हैं। आखिर क्या माजरा है? सुप्रीम कोर्ट का जाट आरक्षण पर फैसला आते ही हरियाणा के तीन जाट नेताओं ने ताल ठोक दी है।

विज्ञापन


बांगर के नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ इस मामले में लगातार खुद को आगे रखने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


भले ही यह नेता मीडिया में अपने आप को किसान नेता होने के दावे कर रहे हों, लेकिन इसके पीछे वजह कुछ और ही नजर आ रही है। खास बात है कि हरियाणा में अधिकतर किसान जाट वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो इस राजनीति में सबसे पहले सक्रिय होने वालों में ओम प्रकाश धनखड़ हैं। गुड़गांव में आयोजित एग्री सम्मिट की कमान धनखड़ ने संभाली। इस मेले में किसानों का जमावड़ा लगा। धनखड़ ने चंडीगढ़ में खुद दावा किया था कि लाखों किसान मेले में पहुंचे थे।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की ओर से चलाए गए आंदोलन में भी ओम प्रकाश धनखड़ ने किसानों और सरकार के बीच मध्यस्थता की। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण पर अपना फैसला सुना दिया।

आरक्षण का मुद्दा भुनाकर जाट लीडरशिप बनाने की कोशिश

haryana jat reservation issue, birender singh trying to lead movement

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही बीरेंद्र सिंह ने बयान दिया कि  फैसला आने के बाद मैं ठीक से सो नहीं सका। उधर, जाट आरक्षण को लेकर पहला प्रतिनिधिमंडल कैप्टन अभिमन्यु और ओम प्रकाश धनखड़ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिला।

इस दौरान बीरेंद्र सिंह थोड़ा देरी से पहुंचे थे, लेकिन दूसरी मीटिंग शाह और मोदी के साथ बीरेंद्र सिंह की अगुवाई में हुई। दीन बंधु सर छोटूराम के नाती चौधरी बीरेंद्र सिंह को भाजपा में शामिल करने के पीछे भी मंशा यही थी कि एक कद्दावर नेता भाजपा को मजबूती दे।

हालांकि हरियाणा में भाजपा के सत्ता संभालने से पहले पार्टी की ओर से कई बार जाट नेताओं को आगे लाने की कोशिश की गई, लेकिन सूबे में जाट लीडरशिप स्थापित करने में अब तक भाजपा नाकाम रही है। अब देखना यह है कि आरक्षण के मुद्दे पर हरियाणा में जाट राजनीति का ऊंट आखिर किस करवट बैठता है?

मामले में अचानक सक्रिय हुए राव इंद्रजीत

haryana jat reservation issue, birender singh trying to lead movement

लंबे अरसे बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अचानक फिर से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। चंडीगढ़ में पिछले दिनों मीडिया से मुखातिब होते हुए राव इंद्रजीत ने कहा था कि वे यहां मीडिया से काफी अरसे बाद मिले हैं।

गौर करने का विषय है कि बिरेंद्र सिंह भी इस मामले में अचानक सक्रिय हुए हैं। अदालत के आदेश के तत्काल बाद ही उन्होंने चंडीगढ़ का रुख किया।

केंद्र और हरियाणा में बैलेंस करके चले राजनीतिक दल

हरियाणा में जब भजनलाल मुख्यमंत्री थे, तब बंसीलाल केंद्र सरकार में मंत्री रहे। इस बार हरियाणा में नान जाट सीएम बनने पर भाजपा ने केंद्र में बीरेंद्र सिंह को मंत्री बनाकर सामंजस्य स्थापित किया है।

हालांकि जाट समुदाय से कैप्टन अभिमन्यु और ओम प्रकाश धनखड़ मनोहर लाल केबिनेट में मंत्री हैं, लेकिन बीरेंद्र सिंह को केंद्र में मंत्री बनाकर सरकार ने एक तीर से कई निशाना साधने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed