{"_id":"58b7b3b84f1c1ba6698309ba","slug":"haryana-jaat-people-protesting-for-reservation-on-jantar-mantar-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनः दिल्ली की तरफ जाटों ने कूच किया, जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनः दिल्ली की तरफ जाटों ने कूच किया, जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
जंतर मंतर पर जाटों का विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशपाल मलिक की अगुवाई में जाटों ने आज दिल्ली की तरफ कूच कर दिया है, वहीं जंतर मंतर पर भीड़ जुटने लगी है और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत से जाटों के वाहन दिल्ली की तरफ निकल पड़े हैं।
वहीं जंतर-मंतर पर भीड़ जुटने लगी है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक 2 बजे जाटों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2.30 बजे जाट पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ेंगे। हालांकि जाटों को राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
करीब 50 लाख लोगों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। हर जिले से दिल्ली के लिए बसें बुक की गई। इनमें कैथल से 70, जींद से 80 वाहन, झज्जर से 50 बसें और 60 गाड़ियां, चरखी दादरी से 80 वाहन और हिसार से 70 वाहन बुक किए गए। हर जिले से करीब 1000 लोगों के जाने का टारगेट रखा गया है।

पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
वहीं इस कूच के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस तैयार है। ट्रैफिक थाना प्रभारी संदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। हालात काबू में रखने के लिए बुधवार को पुलिस अफसरों की अहम बैठक हुई थी, जिसमें ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई गई।
डीएसपी भगतराम हालातों पर खुद नजर रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस भी बॉर्डर पर मौजूद है। इसके अलावा वाया बादली ढासा बॉर्डर, झाड़ोदा बॉर्डर, जौंती बॉर्डर, निजामपुर बॉर्डर आदि जगहों पर पुलिस टीम मुस्तैद है।
विधानसभा में घमासान, वॉक आउट
बुधवार को सदन में दो घंटे की चर्चा के बाद सीएम मनोहर लाल के जवाब के दौरान विपक्ष ने हंगामा जारी रखा। सीएम को तीन बार जवाब देते-देते बीच में बैठना पड़ा। विपक्ष उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और सदन में दूसरी सिटिंग शुरू होने पर इनेलो और कांग्रेस विधायक एक-एक मिनट के लिए वॉक आउट कर गए। इससे पहले चर्चा के दौरान विस का सियासी पारा चढ़ा रहा और नेताओं ने एक-दूसरे छींटाकशी और गड़े मुर्दे उखाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।