फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana is providing all the water, crisis due to Delhi's mismanagement: Irrigation Minister

हरियाणा दे रहा पूरा पानी, दिल्ली के कुप्रबंधन से संकट : सिंचाई मंत्री

Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana is providing all the water, crisis due to Delhi's mismanagement: Irrigation Minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। दिल्ली की जलमंत्री आतिशी द्वारा हरियाणा पर लगातार कम पानी छोड़ने के लगाए जा रहे आरोपों को राज्य के सिंचाई व जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. अभय यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि हरियाणा लगातार 1049 क्यूसेक पानी दिल्ली को दे रहा है। दिल्ली सरकार ने जो पानी की कम सप्लाई देने का डाटा बताया है, उसमें कुछ खामियां हैं। इस पर शीर्ष अदालत ने स्पष्टीकरण मांगा है, जिसका जवाब हम दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्धारित पानी देने के बावजूद यदि दिल्ली में पानी की कमी है तो यह दिल्ली सरकार का कुप्रबंधन है। उन्हें अपनी अव्यवस्थाओं को सुधारना होगा।
मंगलवार को दिल्ली सरकार ने यह तक कह दिया कि शीर्ष अदालत ने हरियाणा सरकार ने हलफनामा देकर माना है कि वह कम पानी दे रहे हैं। सिंचाई मंत्री ने कहा-हरियाणा सरकार ने न कभी पहले पानी देने में कोताही की थी और न आगे कोई कोताही करेंगे। हम शुरू से जागरूक है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई अव्यवस्था न फैले। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने जो आदेश दिया था कि यमुना नदी बोर्ड, हिमाचल से आने वाले पानी का सत्यापन करेगा, मगर हिमाचल से पानी आया ही नहीं है तो उसका सत्यापन नहीं हुआ है। अगर हिमाचल प्रदेश से हरियाणा को पानी आता तो हम तुरंत उस पानी को दिल्ली को भेज देते।
विज्ञापन


एसवाईएल से हरियाणा को पानी मिले तो दिल्ली की कमी को पूरा कर देंगे
डॉ अभय सिंह यादव ने कहा- पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली सरकार को चाहिए कि वह पंजाब सरकार से कहकर एसवाईएल का निर्माण कर हरियाणा के हिस्से का पानी छोड़े। इससे हरियाणा की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। वहीं, हरियाणा भी दिल्ली को और ज्यादा पानी देगा। उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2002 में स्पष्ट आदेश दिए थे कि एसवाईएल नहर बने और इसका पानी हरियाणा को मिले लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद आज तक भी उस फैसले पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed