{"_id":"5c266d25bdec226275079377","slug":"haryana-in-grip-of-cold-wave-rain-may-occur-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में हरियाणा, ठंड से दो की मौत...नए साल में बढ़ सकती है किसानों की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में हरियाणा, ठंड से दो की मौत...नए साल में बढ़ सकती है किसानों की टेंशन
Sat, 29 Dec 2018 09:17 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी शुक्रवार को समूचा हरियाणा शीतलहर की चपेट में रहा। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा हो गई है। रेवाड़ी के बाद हिसार और यमुनानगर जिले में दो व्यक्तियों की ठंड से मौत हो गई। दोनों ही व्यक्ति खुले में सो रहे थे। राहगीरों को दोनों शुक्रवार सुबह ठंड से जकड़े हुए मिले। बाद में दोनों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और तेज सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में अगले 72 घंटों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई। नए साल में हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
उधर, दिन में तेज बर्फीली हवाएं चलने से प्रदेशवासियों को दिन में भी कंपकंपी छूटती रही। हाल यह रहा कि धूप से भी राहत नहीं मिली और सर्द हवाएं नस्तर सी चुभन पैदा करती रहीं। अधिकतर जिलों का दिन का तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
विज्ञापन
शीतलहर से ठंड और बढ़ेगी। तापमान और कम होने की संभावना है। शुक्रवार को 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चली। जीटी बेल्ट में आगामी सप्ताह भर धुंध रहेगी और हवा गति बढ़ सकती है। नव वर्ष में कुछ स्थानों पर बरसात की संभावना है। - डा. देवेंद्र बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ, करनाल
प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान
जिला न्यूनतम अधिकतम
सिरसा 2.6 19.6
नारनौल 2.6 16
करनाल 3.0 16.6
हिसार 3.0 18.8
रोहतक 5.2 17
अंबाला 5.4 17.3