फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana ias and hcs transfered with immidiate effect

तुरंत प्रभाव से 9 IAS और 5 HCS इधर से उधर किए गए, देखिए सूची

Sat, 12 Nov 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Nov 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
haryana ias and hcs transfered with immidiate effect
Haryana Transfer - फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से नौ आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। रोहतक के मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश को अंबाला डिवीजन के मंडलायुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक व कानफेड के प्रबंध निदेशक आईएएस संजय जून अब कैथल के डीसी होंगे। कैथल के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता को संजय जून के स्थान पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


नियुक्ति का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी अनीश यादव को एसडीएम फिरोजपुर झिरका, आईएएस मनोज कुमार को एसडीएम नूहं, आईएएस मुनीश शर्मा को एसडीएम लोहारू, आईएएस रानी नागर को एसडीएम कोसली, आईएएस विक्रम को एसडीएम महेंद्रगढ़, आईएएस मोनिका गुप्ता को एसडीएम नारायणगढ़ लगाया गया है, ये एचसीएस मुकेश कुमार, प्रदीप गोदारा, सुरजीत सिंह, जगनिवास, उमेद सिंह मोहन व मनीता मलिक को रिलीव करेंगे।
विज्ञापन


एचसीएस जगनिवास को खाली पद पर एसडीएम सफीदों, मुकेश कुमार को खाली पद के विरुद्घ नगर निगम फरीदाबाद का सचिव, सुरजीत सिंह को खाली पद पर सिटी मजिस्ट्रेट हिसार, उमेद सिंह मोहन को आरटीए नारनौल का सचिव व मनीता मलिक को खाली पद पर संयुक्त निदेशक प्रशासन पर्यटन व महाप्रबंधक हरियाणा पर्यटन विकास निगम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed