फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home minister Anil Vij write to home secretary after Extension of service to DGP Manoj Yadav

हरियाणा : डीजीपी मनोज यादव को सेवा विस्तार मिलने से बिगड़ा अनिल विज का मिजाज, गृह सचिव को फिर लिखी चिट्ठी 

Wed, 03 Mar 2021 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana Home minister Anil Vij write to home secretary after Extension of service to DGP Manoj Yadav
डीजीपी को सेवा विस्तार के बाद गृहमंत्री अनिल विज ने गृह सचिव को पत्र लिखा। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को सेवा विस्तार के बाद गृह मंत्री अनिल विज का मिजाज फिर बिगड़ गया है। डीजीपी मनोज यादव के एक्सटेंशन की जानकारी मिलने के बाद विज ने देर शाम गृह सचिव राजीव अरोड़ा को एक और पत्र लिख दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि डीजीपी का महकमे में अधिकारियों के ऊपर नियंत्रण नहीं है, वे अपने कार्य में अक्षम हैं। यहां तक कि उनसे किसान आंदोलन भी नहीं संभला। इसके अलावा अनिल विज ने पत्र में हरियाणा की कानून व्यवस्था का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन



विज के इस पत्र के बाद विपक्ष के निशाने पर प्रदेश की कानून व्यवस्था आनी लाजमी है, क्योंकि पांच मार्च से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में विपक्ष कानून व्यवस्था और किसान आंदोलन पर गृह मंत्री की इस टिप्पणी को निशाना बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में गृह मंत्री ने यह पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि डीजीपी द्वारा भविष्य में लिए जाने वाले फैसलों से उनका सरोकार नहीं होगा। उधर, इस मामले में हरियाणा प्रभारी तावड़े की भी अनिल विज के साथ लंबी मंत्रणा हो चुकी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री की प्रेस कान्फ्रेंस में सीएम द्वारा डीजीपी की सेवा विस्तार की सूचना दिए जाने के बाद वैसे तो इस मामले का पटाक्षेप हो गया था, लेकिन विज के पत्र के बाद मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। लिहाजा यह विवाद अब लंबा चलने वाला है।

विवाद के बीच डीजीपी की कुर्सी पक्की 
इस सारे विवाद के बीच डीजीपी मनोज यादव की कुर्सी पक्की हो गई है। अब केंद्र सरकार के ऊपर है कि वे उन्हें यहां से बुलाना चाहती है या नहीं। फिलहाल जिस तरह से सेवा विस्तार दिया गया है। उसे देखकर नहीं लगता कि डीजीपी साल भर से पहले यहां से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed