{"_id":"61224e0c8ebc3e5fa21d31b2","slug":"haryana-home-and-health-minister-anil-vij-admitted-to-pgimer-in-chandigarh-as-his-oxygen-levels-dip","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई चंडीगढ़ में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई चंडीगढ़ में कराया गया भर्ती
Sun, 22 Aug 2021 06:46 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:46 PM IST
सार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने की वजह से उन्हें सांस लेने मे तकलीफ हो रही है। यही वजह है कि वह हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद लिखित तौर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को दे दी है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत ठीक नहीं है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल सूत्रों के आधार पर यह जानकारी ट्वीट कर दी। बता दें कि पिछले कुछ समय से अनिल विज का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गृह मंत्री अनिल विज का कुशलक्षेम पूछने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अनिल विज से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
गृह मंत्री विज से मिलने पहुंचे सीएम मनोहर लाल।
विज्ञापन
मानसून सत्र में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
तबीयत खराब होने की वजह से अनिल विज विधानसभा सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। विज ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को उपस्थित न होने पाने के लिए पत्र लिखा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अनिल विज विधायक बनने के बाद विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज का विधायक के नाते अब तक सभी सत्र में पूरी हाजिरी का रिकॉर्ड है। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को खुद दी थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। उनका ऑक्सीजन का स्तर गिरा है। जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गुरुवार को भी उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ सचिवालय में काम किया था। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, बावजूद इसके वह रोजाना दफ्तर में काम कर रहे हैं।
विज के पेट में है गांठ
अनिल विज के पेट में गांठ है, जिसके दर्द से वह अक्सर पीड़ित रहते हैं। छह महीने से विभिन्न डॉक्टर कैंसर की आशंका जता रहे थे। मगर पीजीआई चंडीगढ़ में हुए पेट-स्कैन के बाद स्थिति साफ हुई।
पेट-स्कैन की रिपोर्ट में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने बताया है कि पेट में सिस्ट या गांठ है, जिसे कैंसर नहीं कह सकते। जांच रिपोर्ट में यह साफ हो गया है। विभाग ने रिपोर्ट के साथ गांठ को दिखा रहीं रंगीन तस्वीरें भी भेजी।
Haryana's Home and Health Minister Anil Vij admitted to PGIMER in Chandigarh as his oxygen levels dip: Hospital sources
— Press Trust of India (@PTI_News) August 22, 2021