फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Health Minister Anil Vij conducted surprise Checking in Health Department

विभाग ने पेश की होम आइसोलेशन वालों की सूची, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मरीज से बात कराओ तब मानेंगे

Thu, 01 Oct 2020 02:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 02:06 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आया पसीना, मरीज का नंबर मिलवाया
  • मंत्री ने कहा- तुम्हारे ऊपर भरोसा नहीं, लिस्ट लेकर आओ, मैं खुद बात करूंगा

विज्ञापन
Haryana Health Minister Anil Vij conducted surprise Checking in Health Department
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास होम आइसोलेशन वाले मरीजों की लिस्ट लेकर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंत्री की औचक निरीक्षण पर पसीना आ गया। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी जिलों में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की यह लिस्ट है और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जब यह लिस्ट पेश की तो विज ने कहा कि मेरी इन मरीजों या उनके परिजनों से फोन पर बात करवाओ। मैं ऐसे नहीं मानूंगा कि इन मरीजों की देखरेख ठीक से हो रही है। हो सकता है विभाग के अधिकारी कागजों में ही देखभाल कर रहे हों। इतने में संबंधित अधिकारी दौड़ते हुए मंत्री के पीए को बुला लाए और एक कागज पर लिखे नंबर मिलवाने को कहा। मंत्री ने एक दो नंबरों पर बात करने के बाद वह कागज भी किनारे कर दिया और संबंधित अधिकारी को लिस्ट लाने को कहा।
विज्ञापन


जिसके बाद अधिकारी लिस्ट लेकर आए। लिस्ट में मौजूद लोगों और उनके परिजनों से बात करने के बाद मंत्री ने कहा कि इस मामले में मैं औचक चेकिंग करूंगा। यदि मुझे यह पता चला कि एक भी मरीज ऐसा है जो बिना स्वास्थ्य सेवाओं के कोरोना से जूझ रहा है तो सिस्टम की खैर नहीं होगी। इसलिए यह तय किया जाए कि सभी मरीजों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाएं दी जाएं। होम आइसोलेशन का मतलब यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि मरीज को होम आइसोलेट करके उससे किनारा कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed