{"_id":"3ef58af5236907478dfa7a83e752bf04","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री अनिल विज बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री अनिल विज बाल-बाल बचे
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज सुबह एक हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अंबाला कैंट में अपने घर से सदर बाजार की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
अनिल विज की निजी गाड़ी को साइड से ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल विज बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी गाड़ी की बाईं हेडलाइट टूट गई और गाड़ी में डेंट पड़ गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि अनिल विज अंबाला कैंट से भाजपा के विधायक हैं और हरियाणा विधानसभा सत्र में अपने कारनामों से सबसे चर्चित मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन