{"_id":"aef77c0302369771d358b6d73cae4b0f","slug":"haryana-haj-committee-chairman-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज कमेटी के चेयरमैन का चुनाव तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज कमेटी के चेयरमैन का चुनाव तीन को
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन का चुनाव आगामी तीन दिसंबर को नव मनोनीत सदस्यों द्वारा हरियाणा निवास में किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा हज कमेटी के नव मनोनीत सदस्य एवं हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने बताया कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में कमेटी के 14 सदस्यों को मनोनीत किया है।
इनमें मुस्लिम समाज के तीन विधायक, मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं कानून की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के अलावा स्वैच्छिक संगठनों के पांच तथा राज्य के स्थानीय निकायों से तीन मुस्लिम प्रतिनिधियों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा गृह विभाग के जेल एवं न्यायिक शाखा के सचिव/ विशेष सचिव/ अतिरिक्त सचिव/ संयुक्त सचिव/ उपसचिव/ अधीन सचिव में से सबसे वरिष्ठ अधिकारी राज्य हज कमेटी का पदेन कार्यकारी अधिकारी होगा।
विज्ञापन