फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Guest Teachers Salary Issue

हरियाणाः एचआरएमएस पर 900 एडहॉक जेबीटी को स्कूल मुखिया ने बना डाला गेस्ट टीचर्स

Tue, 26 May 2020 11:02 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 May 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Haryana Guest Teachers Salary Issue
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 900 एडहॉक जेबीटी को अपना डाटा व सर्विस बुक एचआरएमएस (मानव संसाधन विकास प्रणाली) पोर्टल पर अपलोड नहीं करनी है। नियमित शिक्षकों व गेस्ट टीचर्स के लिए ही रिकॉर्ड अपडेट करना अनिवार्य है। इसके विपरीत स्कूल मुखिया एडहॉक जेबीटी का डाटा भी अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन


पोर्टल पर सिर्फ नियमित शिक्षकों व गेस्ट टीचर्स का ही विकल्प उपलब्ध है, ऐसे में अधिकांश स्कूल मुखिया ने एडहॉक शिक्षकों को गेस्ट टीचर्स बना दिया है। जोकि नियमों के विरुद्ध है। ऐसा करने वाले मुखिया व डीडीओ नप सकते हैं। चूंकि, उन्होंने शिक्षकों का प्रोफाइल मनमर्जी से बदलकर गलत जानकारी मुहैया कराई है।
विज्ञापन


कुछेक स्कूल मुखिया ने समझदारी दिखाते हुए इस मामले में शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन भी मांगा हुआ है। चूंकि, एडहॉक जेबीटी का डाटा अपडेट करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी ही नहीं हुए हैं। होशियारी दिखाने वाले स्कूल मुखिया ने न केवल डाटा अपडेट कर अपलोड करने का दबाव एडहॉक जेबीटी पर बनाया, बल्कि उनका अप्रैल महीने का वेतन भी रोका हुआ है। जिसकी शिकायत सरकार के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्तगी के बाद एडहॉक पर हुई नियुक्ति

लगभग दो हजार एडहॉक जेबीटी दिसंबर 2017 में लगाए गए थे। इनमें से लगभग 1100 रेगुलर हो चुके हैं और 900 अभी एडहॉक पर सर्विस कर रहे हैं। ये सभी मई 2017 में रेगुलर आधार पर नियुक्त किए गए थे, लेकिन जून 2017 में इन्हें बर्खास्त कर दिया गया, चूंकि खाली पदों से ज्यादा नियुक्तियां की गई थीं। इसके बाद दिसंबर 2017 में सरकार ने इन्हें पदों का रेशनेलाइजेशन कर दोबारा नौकरी पर लगाया। हाईकोर्ट में विचाराधीन केस में सरकार इनके पक्ष में हलफनामा दे चुकी है, अंतिम निर्णय अभी आना है।

जल्दी जारी किया जाए वेतन: एसोसिएशन
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन राज्य प्रधान हरिओम राठी, बलजीत पूनिया व प्रेस प्रवक्ता विनोद रोहिल्ला ने बताया कि मौलिक शिक्षा निदेशक के समक्ष इस मामले को उठाया है। एडहॉक जेबीटी सर्वप्रीत संधू, गीता रोहिल्ला व कुलदीप जगत भी कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। उनका अप्रैल माह का वेतन जल्दी जारी किया जाए।

निदेशालय के निर्देश नहीं, रिपोर्ट तलब करेंगे: निदेशक
मौलिक शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि एचआरएमएस पर एडहॉक जेबीटी का डाटा अपडेट करने का निर्णय सरकार स्तर पर नहीं हुआ है। सिर्फ नियमित व गेस्ट टीचर्स के लिए ही प्रावधान है। बिना निर्देश गलत जानकारी के साथ डाटा अपलोड कराने को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed