{"_id":"579c4f1a4f1c1b9f4b21dfbd","slug":"haryana-govt-will-implement-seventh-pay-commission-conditions-in-salary-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, खुशी से उछल पड़ेंगे जानकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, खुशी से उछल पड़ेंगे जानकर
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। जानेंगे तो खुशी के मारे उछल पड़ेंगे। दरअसल, हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर 7वें वेतन आयोग के लाभ देने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार ने बजट का प्रावधान पहले ही कर लिया है। उन्होंने कहा कि माधवन आयोग की रिपोर्ट का अध्ययन सरकार की ओर से गठित कमेटी कर रही है।
उन्होंने कहा जिस दिन से केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग को लागू करेगी, प्रदेश सरकार भी उसी दिन से आयोग की सिफारिशें लागू कर देगी। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने यह घोषणा की। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने जमीन अधिग्रहण व मुआवजा नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। किसानों को देश के अन्य हिस्सों की तरह से ही अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा।
कैप्टन ने कहा कि सरकार किसानों को 2013 की नीति के तहत ही मुआवजा देगी। पूर्व की सरकार बताए कि चार गुना मुआवजा कहां दिया गया था। हम पिछली सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के अनुसार ही मुआवजा दे रहे हैं। इसमें कोई खामी है तो इसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेदार है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबी है। सरकार की ओर से नई नीति पर विमर्श किया जा रहा है, जिसमें उचित मुआवजे को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
हुड्डा ने जांच से ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा जलाया
वित्तमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडडा ने नियमों को दर किनार कर जमीन को कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड के लिए जमीन दी। सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाकर भ्रष्टाचार किया। हुड्डा कहते थे जांच कराओ। अब जांच करा रहे हैं तो वह घबरा रहे हैं। कानून व संविधान में भरोसा रखते हुए जांच में सहयोग करें।
उन्होंने कहा खुद को जांच में फंसता देखकर जांच से ध्यान भटकाने के लिए हुड्डा ने हरियाणा को जलाने का पाप किया। इंडियन नेशनल लोकदल पर तीखा प्रहार करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि जिस दल के नेता एक जाति विशेष का वोट का अधिकार छीन लेने की बात कहते थे, वही दल आज सद्भावना सम्मेलन कर रहा है।