फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt to provide accidental insurance cover

हरियाणा सरकार का बेमिसाल तोहफा, एक करोड़ 70 लाख लोगों का होगा बीमा

Wed, 19 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana govt to provide accidental insurance cover
मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 18 से 70 वर्ष तक के सभी प्रदेशवासियों का दुर्घटना बीमा कराने जा रही है। इससे लगभग एक करोड़ 70 लाख लोग लाभान्वित होंगे। स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान प्रीमियम की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। इसके बाद बीमा धारक को प्रीमियम भरना होगा। कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। दुर्घटना के कारण मृत्यु होने, पूर्ण या दोनों आंखों की हानि, हाथ या पैर या एक आंख की नजर व एक हाथ या एक पैर के उपयोग की हानि होने पर दो लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


एक आंख की नजर या पूरी नजर जाने, एक हाथ या एक पैर के उपयोग की हानि पर बीमा राशि एक लाख रुपये होगी। यह योजना वार्षिक अवधि वाली दुर्घटना बीमा योजना है, इसका प्रतिवर्ष नवीनीकरण होगा। बीमा योजना का लाभ बैंक उपलब्ध कराएंगे व संचालन सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा व अन्य बीमा कंपनियां करेंगी।
विज्ञापन


आधार से जुड़े बचत बैंक खातों वाले 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के सभी हरियाणा निवासी इसके पात्र होंगे। योजना की अवधि पहली जून से 31 मई 2018 तक होगी। बीमा योजना का प्रीमियम 12 रुपये वार्षिक होगा। पहली बार 12 रुपये बीमा धारक के खाते से कटेंगे और बाद में ये राशि सरकार की ओर से सीधे लाभार्थी केखाते में जमा करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी के लिए विशेष विस सत्र 4 मई को
हरियाणा में जीएसटी को लागू करने के लिए सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। एक बैठक वाला विशेष सत्र 4 मई को दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। इसमें जीएसटी संशोधन विधेयक को अमल में लाने से पहले सर्वसम्मति से सदन में पारित किया जाएगा। कैबिनेट ने जीएसटी लागू करने को मंजूरी दे दी है।

सौर उपकरण वैट मुक्त

Haryana govt to provide accidental insurance cover
Manohar Lal Khattar
हरियाणा सरकार ने सौर उपकरणों व इससे जुड़े साजो-सामान या पार्ट्स को मूल्य वर्धित कर (वैट) से छूट दे दी है। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। वर्तमान में इन उपकरणों पर पांच प्रतिशत वैट लगाया जा रहा था। पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पहले ही ये उपकरण वैट मुक्त हैं। छूट से सरकारी खजाने पर लगभग 2.30 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
 हिसार जिले के राखी-शाहपुर के 8 बीपीएल विस्थापित परिवारों को 100-100 गज के प्लाट मिलेंगे। राखी गढ़ी के बड़े भाग को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। ये परिवार वहां रह रहे थे। इसके अलावा हरियाणा राज्य बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय करनाल का नाम बदलकर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed