फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   haryana govt released 12 conditions for unemployement lineage

ध्यान दें युवा, बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो पूरी करनी होंगी ये 12 शर्तें

Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
haryana govt released 12 conditions for unemployement lineage
स्टूडेंट्स
सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है, लेकिन इसे पाने के लिए 12 शर्तें पूरी करनी होंगी। वहीं, बैंक, बिजली निगम या हाउस टैक्स डिफाल्टर नई योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते से वंचित रहेंगे। साथ ही घर में शौचालय भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उसके बाद ही पोस्ट ग्रेजुएट युवा बेरोजगारी भत्ते के हकदार हो सकेंगे। प्रदेश सरकार एक नवंबर से बेरोजगारी भत्ते की नई योजना को शुरू करेगी।
विज्ञापन


इसके तहत पोस्ट ग्रेजुएट युवा को 100 घंटे काम करने पर 9 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं 100 घंटे काम न करने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के तौर पर 3000 रुपये मिलेंगे। हालांकि इस नई योजना के तहत भत्ता लेना आसान नहीं होगा। इसके लिए लंबी चौड़ी शर्तों को पूरा करने के बाद ही यह भत्ता मिलेगा। बेरोजगारी भत्ते का भुगतान आवेदक के बैंक खाते में आधार लिंक बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम से किया जाना है।
विज्ञापन


100 घंटे में ये करेंगे काम
बेरोजगारी भत्ते के तहत 100 घंटे काम करने के इच्छुक युवाओं से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, नेशनल हेल्थ मिशन, बीपीएल सर्वे, स्कूलों में रेमेडियल क्लास, बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्पेशल क्लास, खेती से जुडे़ सर्वे या जागरूकता अभियान, स्कूलों में खेल व योग कक्षाएं, गरीब बच्चों के लिए कोचिंग, ओल्ड एज होम, ट्रैफिक मार्शल आदि के कार्य कराए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर उपायुक्त स्तर से भी कुछ अन्य प्रोजेक्ट में भी इन युवाओं को लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी करनी होंगी ये 12 खास शर्तें

haryana govt released 12 conditions for unemployement lineage
स्टूडेंट्स
- आवेदक के घर में चालू हालत में शौचालय होना चाहिए।
- आवेदक के घर का पूरा किसी तरह का बिजली बिल बकाया न हो।
- आवेदक किसी सहकारी बैंक का कर्जदार नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार का सार्वजनिक, पंचायती जमीन पर अतिक्रमण कब्जा न हो।
- आवेदक का परिवार हाउस टैक्स का डिफाल्टर न हो।
- आवेदक के पास हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय के लाइव रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।
- आवेदक के नाम दस लाख से अधिक की रिहायशी या कामर्शियल प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार के पास दो हेक्टेयर जमीन नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी क्षेत्र में रोजगार न कर रहा हो
- आवेदक का खुद का किसी तरह का रोजगार न हो

तीन साल तक मिलेंगे 9000

haryana govt released 12 conditions for unemployement lineage
स्टूडेंट्स
बेरोजगारी भत्ता अधिकतम तीन साल यानी 36 महीने तक ही मिल सकेगा। अगर बेरोजगार युवक इन 36 महीने से पहले 35 साल की उम्र पूरी कर लेता है तो भी भत्ते से वंचित कर दिया जाएगा। मतलब जो बेरोजगार फिलहाल 34 साल 6 महीने की आयु में हैं तो वह केवल छह महीने ही भत्ता हासिल कर सकेंगे।

जानिए योजना
1 नवंबर 1988 में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू हुई थी। इसमें 10वीं पास को 50 रुपये, 12वीं पास को 75 रुपये और ग्रेजुएट को 100 रुपये प्रतिमाह शुरू किए गए। 1 नवंबर 2004 को योजना में बदलाव किया। इसके तहत 10वीं-12वीं को 100 रुपये तथा ग्रेजुएट को 200 रुपये भत्ता कर दिया गया।

2008 में योजना को दोबारा से अपडेट करते हुए 12वीं पास को 500, साइंस से 12वीं को 750 रुपये, साइंस से 12वीं महिला आवेदक को 900, ग्रेजुएट को 1000 रुपये शुरू किए गए। साइंस से ग्रेजुएट महिला को 1500 रुपये शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed