{"_id":"601ae3b08e052b5b94003751","slug":"haryana-govt-has-extended-the-suspension-of-the-internet-in-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरियाणा के इन पांच जिलों में इंटरनेट की पाबंदी, पानीपत व चरखी दादरी में सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरियाणा के इन पांच जिलों में इंटरनेट की पाबंदी, पानीपत व चरखी दादरी में सेवा बहाल
Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट
- फोटो : Social media
हरियाणा सरकार ने बुधवार को पानीपत व चरखी दादरी जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी हैं। अभी पांच जिलों कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। सरकार ने 2जी, 3जी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस, एसएमएस सेवाओं (केवल ब्लक एसएमएस) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं चार फरवरी शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बीएसएनएल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) सहित हरियाणा में सभी टेलिकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में शांति बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया गया तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन