फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt dropped chargesheet against ias ashok khemka

IAS खेमका के खिलाफ चार्जशीट ड्रॉप, पत्र लिखकर सरकार को सुनाई खरी खोटी

Fri, 11 Aug 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
haryana govt dropped chargesheet against ias ashok khemka
आईएएस अशोक खेमका
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के खिलाफ चार्जशीट जांच के बाद ड्रॉप कर दी गई, जिसके बाद उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर खरी खरी सुनाई। चार्जशीट ड्रॉप होने के साथ ही खेमका ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर उनका 22 जनवरी को दिया गया जवाब भी सार्वजनिक करने के लिए कहा है जो उन्होंने सरकार को चार्जशीट होने पर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि अकारण चार्जशीट करना ईमानदारी का गला घोटना है। पत्र के मार्फत खेमका ने कृषि विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव को आड़े हाथों लते हुए फिर से सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने जिस शिकायत पर मुझे चार्जशीट किया है, उसे करने वाले अधिकारियों का भी ट्रैक रिकार्ड देखना चाहिए। उक्त अधिकारी ने वैट रिफंड घोटाले में लोकायुक्त की सिफारिश के बावजूद विभाग में रहते हुए दस हजार करोड़ की रकम की रिकवरी का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


मेरे खिलाफ हुड्डा सरकार में वाड्रा डीएलएफ डील को लेकर जारी की गई चार्जशीट भी लंबित की गई और वर्तमान सरकार में जारी की गई चार्जशीट भी लंबित हुई। साथ ही उन्होंने हवाला दिया है कि पिछले 10 वर्षों में हुए घोटालों में, किसी भी अधिकारी को चार्जशीट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
हरियाणा में भाजपा सरकार ने 1 जुलाई 2016 को खेमका को चार्जशीट किया। इसमें कारण यह बताया गया कि बीज विकास निगम में खेमका की गलती से 87 हजार क्विंटल बीज बिना बिके रह गया। इसके बाद 22 फरवरी 2016 को खेमका ने जवाब दिया। जांच पूरी होने के बाद सरकार ने यह चार्जशीट ड्रॉप कर दी। अब खेमका ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि उनका जवाब भी प्रदर्शित किया जाए।

अकारण चार्जशीट करना और उसे अकारण लंबित करना ईमानदारी का गला घोटना है।
- अशोक खेमका, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed