Haryana News: हरियाणा के सात जिले बाढ़ से प्रभावित, सरकार ने वरिष्ठ IAS मैदान में उतारे
अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी विभाग एके सिंह को पानीपत, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर एवं योजनाकार अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर, आयुक्त एवं सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग विकास गुप्ता को कैथल का प्रशासनिक सचिव कम जिला इंचार्ज लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने सात बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए सात वरिष्ठ आईएएस की ड्यूटी लगाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वरिष्ठ आईएएस को प्रभावित जिले में प्रशासनिक सचिव कम जिला इंचार्ज लगाया है। ये सभी आईएएस प्रभावित जिलों में रहेंगे और स्थिति को नियंत्रित करने पर उपायुक्तों को मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण करेंगे। प्रशासनिक सचिव संबंधित जिलों के उपायुक्त के साथ तालमेल कर जलभराव से पीड़ित लोगों की मदद करने के कार्य की देखरेख करेंगे। इसके अलावा बचाव कार्यो में तेजी लाते हुए संबंधित जिलों की रिपोर्ट सरकार को भेजेंगें।
सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग टीवीएसएन प्रसाद को करनाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च सुमिता मिश्रा को पंचकूला, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंकुर गुप्ता को अंबाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. जी अनुपमा को कुरूक्षेत्र का प्रशासनिक सचिव एवं जिला इंचार्ज लगाया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी विभाग एके सिंह को पानीपत, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर एवं योजनाकार अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर, आयुक्त एवं सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग विकास गुप्ता को कैथल का प्रशासनिक सचिव कम जिला इंचार्ज लगाया गया है।
जुलाई की 75 फीसदी बारिश हो चुकी है
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में अब तक जुलाई की 75 फीसदी बारिश हो चुकी है। हरियाणा में जुलाई के महीने में अब तक 116 एमएम बारिश हुई है। आमतौर पर जुलाई में 153 बारिश सामान्य मानी जाती है। मंगलवार को प्रदेश में 26.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 306 फीसदी ज्यादा है। वहीं, मानसूनी सीजन में अब तक 196 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 97 फीसदी ज्यादा है।
बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे हुड्डा और उदयभान
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हुड्डा ने सरकार से अपील की है कि प्रदेश सरकार जल निकासी व राहत कार्य के लिए केंद्र से ज्यादा से ज्यादा मदद मंगवाए। इसके लिए एनडीआरएफ व सेना की ज्यादा से ज्यादा मदद ली जाए, ताकि जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने सरकार से लोगों को हुए नुकसान का आंकलन करके उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे बाढ़ग्रस्त इलाकों में सक्रिय होकर यथासंभव लोगों की मदद करें। उन्होंने जनता से एहतियात बरतने की अपील की है।