फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government withdraws the condition of e-name portal

Haryana: सरकार ने ई-नेम पोर्टल की शर्त वापस ली, आढ़तियों का आमरण अनशन खत्म, नहीं होगी प्रदेशव्यापी हड़ताल

Mon, 26 Sep 2022 11:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 11:32 PM IST
सार

करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आग्रह पर आढ़तियों ने करनाल में चल रहा आमरण अनशन खत्म कर दिया है। वहीं प्रदेशव्यापी आंदोलन भी वापस ले लिया है। नई अनाज मंडी में धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री ने जूस पिलाया।

विज्ञापन
Haryana government withdraws the condition of e-name portal
अनशन पर बैठे आढ़ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पिछले आठ दिनों से चल रही आढ़तियों की हड़ताल को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ई-नेम पोर्टल की शर्त को वापस ले लिया है। अब पुराने तरीके से ही मंडियों में खरीद हो सकेगी। आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया और कहा कि अब एक अक्तूबर से प्रदेश की सभी मंडियों में सुचारू रूप से फसलों की खरीद हो सकेगी। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने इस साल खरीद सीजन से पहले शर्त लगाई थी कि एमएसपी के बिना वाली फसलों की खरीद ई-नेम पोर्टल के माध्यम से होगी। साथ ही मंडियों में ऐसी फसलों को लाने के लिए ई-नेम पोर्टल के माध्यम से ही गेट पास काटा जाएगा। इनमें बासमती धान भी शामिल है, क्योंकि सरकार पीआर (मोटा चावल) की ही एमएसपी पर खरीद करती है, जबकि अन्य किस्म के चावल को राइस मिलर्स या आढ़ती खरीद करते हैं। 
विज्ञापन


इस फैसले के विरोध में प्रदेशभर में आढ़तियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। पिछले तीन दिन से आढ़ती आमरण अनशन पर बैठे थे। इस संबंध में शनिवार को आढ़तियों और प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल की बैठक भी हुई थी और कुछ चीजों को लेकर सहमति बनी थी। रविवार शाम को सरकार की ओर से ई-नेम पोर्टल की शर्त को वापस ले लिया गया। अब मंडियों में पहले की तरह ही खरीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों का आमरण अनशन खत्म, प्रदेश व्यापी हड़ताल वापस ली 
उधर, करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आग्रह पर आढ़तियों ने करनाल में चल रहा आमरण अनशन खत्म कर दिया है। वहीं प्रदेशव्यापी आंदोलन भी वापस ले लिया है। नई अनाज मंडी में धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री ने जूस पिलाया। साथ ही उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। 

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा बासमती से ई-नेम वापस कर लिया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आश्वासन के बाद करनाल में चल रहे आमरण अनशन को खत्म कर दिया है। वहीं प्रदेशव्यापी हड़ताल भी वापस ले ली है। मंगलवार से प्रदेश की सभी मंडियों में प्राइवेट खरीद शुरू की जाएगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आमरण अनशन पर बैठे प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता और रजनीश चौधरी सहित अन्य अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन स्थगित करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विधानसभा और विधानसभा के बाहर किसानों और आढ़तियों की लड़ाई अपने संगठन के साथ लड़ेंगे। यदि उनकी सरकार आई तो वह उनकी सभी मांगों को पूर्ण कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed