{"_id":"65619b8a06cdec1ab9058993","slug":"haryana-government-will-regularize-607-colonies-in-coming-days-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 607 और कॉलोनियां होंगी नियमित, सीएम ने किया ऐलान, वैध हो चुकीं कॉलोनियों के लिए पांच दिसंबर को टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 607 और कॉलोनियां होंगी नियमित, सीएम ने किया ऐलान, वैध हो चुकीं कॉलोनियों के लिए पांच दिसंबर को टेंडर
Sat, 25 Nov 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:31 PM IST
सार
स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि अब जनसंवाद कार्यक्रम से शहरी क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में तो सौ से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। इसी तर्ज पर शहरों में लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार आगामी दिनों में निकायों के अंतर्गत आने वाली 457 कॉलोनियों व नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तहत 150 कॉलोनियों को नियमित करेगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। वहीं, वैध हो चुकी कॉलोनियों के ढांचागत विकास कार्यों के लिए 5 दिसंबर तक टेंडर किए जाएंगे। टेंडर खुलते ही 25 प्रतिशत फंड जारी कर दिया जाएगा और कार्य शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास में स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह घोषणा की।
विज्ञापन
बैठक में सीएम ने कहा कि अब जनसंवाद कार्यक्रम से शहरी क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में तो सौ से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। इसी तर्ज पर शहरों में लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों में आई एक-एक शिकायत को वह खुद डेशबोर्ड पर देखते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: न उम्र की सीमा हो: सुपर धावक हैं 106 साल की रामबाई, एथलेटिक्स मीट में बेटी और दोहती से करेंगी मुकाबला
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि निकाय संस्थाओं में वार्डबंदी का काम लगभग पूरा हो चुका है। जनवरी, 2024 तक पांच नगर निगमों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद चुनाव कराया जाएगा। गौर हो कि 28 जगहों पर नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम के चुनाव होने हैं। यह चुनाव नई वार्डबंदी और ओबीसी ए कैटेगरी के आरक्षण की वजह से नहीं हो पाए, लेकिन सरकार अब इस दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है।
सीईओ को 15 दिन के अवकाश पर भेजा
बैठक में मुख्यमंत्री ने संतोषजनक जवाब न देने पर अंबाला सदर नगर परिषद के सीईओ सतेंद्र को 15 दिन के अवकाश जाने के आदेश दिए। बैठक में बताया कि आय बढ़ाने के लिए 100 जगहें विज्ञापन के लिए पंजीकृत हैं। 1930 ई-ऑक्शन होने हैं। 376 ऑक्शन में 40.44 करोड़ रुपये का राजस्व मिल चुका है।
प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने को लगेंगे विशेष शिविर
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहरी स्थानीय निकाय दुकानों की बिक्री के बाद तुरंत रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्राॅपर्टी आईडी की आपत्तियों का निपटान त्वरित करें। यह बड़ा काम है, इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएं।
50 दिन होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरियाणा में 50 दिन तक विकसित भारत यात्रा जनसंवाद के नाम से चलाया जाएगा। डीसी और एडीसी इसके नोडल अधिकारी होंगे।