फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana government will made flat for officers of state in delhi

दिल्ली में नियुक्त हरियाणा के अफसरों को सरकार का तोहफा

Tue, 28 Jun 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
haryana government will made flat for officers of state in delhi
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में नियुक्त हरियाणा के अधिकारियों को प्रदेश सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है। दरअसल हरियाणा सरकार ने दिल्ली में नियुक्त अधिकारियों को आवास सुविधा मुहैया कराने के लिए नाभा हाउस (नई दिल्ली) परिसर में 10 फ्लैट्स के अलावा 1000 व्यक्तियों की क्षमता वाले एक बहु-उद्देश्यीय हॉल के निर्माण का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के नए भवन के नक्शे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि भवन भूकंपरोधी होने सहित हरित भवन के सभी मानकों को पूरा करता हो। उन्होंने कहा कि निर्देश दिए जा चुके हैं कि प्रदेश में सरकारी भवनों का विस्तार इस तरह किया जाना चाहिए, ताकि अधिकतम जगह का उपयोग हो सके।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत के राई में राजकीय अतिथि गृह का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। जबकि गुड़गांव में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह का भवन निर्माणाधीन है। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नए भवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए भी होगी खास सुविधा
नए भवन में मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के लिए अलग-अलग सुइट होंगे, जो आपस में जुड़े होंगे। इसके अतिरिक्त, भवन में 130 सामान्य कक्ष, 24 सुइट्स, 34 शेयरिंग रूम के अलावा 78 स्टाफ डोरमेट्रीज होंगी। इसमें तीन बेसमेंट पार्किंग भी होंगी। बैठक में बताया गया कि नए भवन में 24 लिफ्ट की सुविधा होगी। इमारत में एक समय में 600 लोगों के ठहरने की सुविधा होगी। इसकी छत पर सोलर पैनल्स स्थापित किए जाएंगे, ताकि सौर ऊर्जा संरक्षित की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed