फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will buy 379 buses

हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, खरीदी जा रहीं 379 बसें, सुहाना होगा सफर

Sat, 09 Mar 2019 11:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will buy 379 buses
हरियाणा रोडवेज - फोटो : File Photo

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार हरियाणा रोडवेज को 379 बसें और देने जा रही है। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पवार ने इस पर मोहर लगाते हुए फाइल हाई पावर पर्चेजिंग कमेटी के पास भेज दी है। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक बसों का आना शुरू हो जाएगा। नई बसों में से करीब 25 बसें रोहतक डिपो को भी मिलेंगी। इससे रोहतक डिपो में बसों की संख्या 216 हो जाएगी। 

विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी संगठन प्रदेश सरकार से किलोमीटर स्कीम के तहत प्राइवेट बसों का संचालन कराने के बजाय रोडवेज में बसों का बेड़ा बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठन आंदोलन करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि रोडवेज में बसे आने से न सिर्फ जनता को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। 
विज्ञापन


इसके मद्देनजर हरियाणा रोडवेज ने 379 बसें खरीदने का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार के पास भेजा। इसे दो दिन में मंजूरी मिल गई। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने बताया कि प्रस्ताव को दो दिन पहले ही उन्होंने मंजूरी देकर हाई पावर पर्चेजिंग कमेटी के पास फाइल भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही बसों को खरीदकर हरियाणा रोडवेज में शामिल किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रोहतक डिपो को नई बसों में से करीब 25 बसें मिल सकती हैं, जिससे डिपो का बेड़ा 216 बसों का हो जाएगा। अभी तक रोहतक डिपो के पास 191 बसें हैं।
 
कब कितनी बसें मिलीं रोहतक डिपो को 
वर्ष                       बसें 
2011                    28
2012                    36
2013                    32
2014                    14
2015                    23
2016                    32
2017                    11
2018                    15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed