फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government transferred 12 IPS officers

हरियाणा में 12 IPS का तबादला: ममता सिंह को कानून-व्यवस्था का जिम्मा, सिबास कविराज अंबाला रेंज के IG नियुक्त

Sat, 04 Mar 2023 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Mar 2023 12:57 AM IST
सार

कुलविंदर सिंह आईजी रेलवे के साथ आईजी सीआईडी का काम देखेंगे। अरुण सिंह डीआईजी मधुबन का काम संभालेंगे। जबकि अशोक कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है।

विज्ञापन
Haryana government transferred 12 IPS officers
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर आए सिबास कविराज को अंबाला रेंज का  आईजी नियुक्त किया है। कविराज इससे पहले रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ममता सिंह को संदीप खिरवार के स्थान पर एडीजीपी कानून-व्यवस्था नियुक्त किया गया है। खिरवार केंद्र में सीआरपीएफ में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा श्रीकांत जाधव को एडीजीपी हिसार लगाया गया है। अमिताभ ढिल्लों आईजी मार्डनाइजेशन के अलावा आईजी मधुबन का भी कार्यभार संभालेंगे। संजय कुमार को आईजी कानून-व्यवस्था के साथ पुलिस आयुक्त पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार आईजी सीएम फ्लाइंग के साथ आईजी इनफोर्समेंट का काम देखेंगे। 
विज्ञापन


वाई पूर्ण कुमार को आईजी होमगार्ड लगाया है। राकेश कुमार आर्या को रोहतक रेंज के आईजी के साथ पर्सनल विभाग का प्रभार दिया है। सतेंद्र कुमार गुप्ता को आईजी करनाल के साथ पंचकूला स्टेट क्राइम ब्यूरो का प्रभार दिया है। कुलविंदर सिंह आईजी रेलवे के साथ आईजी सीआईडी का काम देखेंगे। अरुण सिंह डीआईजी मधुबन का काम संभालेंगे। जबकि अशोक कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed