फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Transfered IAS and HCS Officers

हरियाणा में बड़े स्तर पर हुए तबादले, सरकार ने 7 आईएएस और 79 एचसीएस किए इधर से उधर

Tue, 28 Jul 2020 10:13 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Jul 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government Transfered IAS and HCS Officers
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार ने सोमवार देर शाम अफसरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। 7 आईएएस व 79 एचसीएस के तबादला व नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं। एसडीएम को बड़े पैमाने पर बदला गया है। आदेशानुसार एचसीएस केके भादू को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विशेष कार्य अधिकारी लगाया गया है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व पंचायत एवं विकास विभाग के विशेष सचिव का जिम्मा पहले की तरह देखते रहेंगे।
विज्ञापन


रंजीत कौर को एडीसी यमुनानगर, महाबीर प्रसाद को सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए नूंह, अमर दीप सिंह सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए सोनीपत, अमरदीप जैन को सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए फरीदाबाद लगाया है। आशिमा सांगवान ज्वाइंट सीईओ जीएमडीए गुरुग्राम होंगी। सुभीता ढाका को सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए झज्जर, जयदीप कुमार को सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए फतेहाबाद, अनुराग ढालिया को सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए अंबाला, नवीन आहूजा को सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए यमुनानगर की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


मनीषा शर्मा एसडीएम बादशाहपुर, कमलप्रीत कौर सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए कैथल, अमित कुमारसीईओ जिला परिषद व डीआरडीए पलवल, प्रदीप कुमार सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए भिवानी, अनु सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए गुरुग्राम, विवेक चौधरी सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए पानीपत, दलबीर सिंह सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए जींद, अश्वनी मलिक सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए कुरुक्षेत्र, शालिनी चीतल सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए हिसार, रीगन कुमार एसडीएम कलायत होंगे। रीगन निलंबित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाली के बाद पहली नियुक्ति है। सतीश यादव सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए रोहतक, पूजा छनवारिया एमडी शूगर मिल कैथल, राजेश कुमार सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए सिरसा, त्रिलोक चंद सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए रेवाड़ी, तरुण कुमार सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए महेंद्रगढ़, गौरव कुमार सीईओ जिला परिषद व डीआरडीए करनाल, मीनाक्षी दहिया उप सचिव शहरी स्थानीय निकाय, रिचा एसडीएम पंचकूला, रोहित यादव एमडी एग्रो इंडस्ट्रीज (अतिरिक्त जिम्मा) व विजेंदर हुड्डा एसडीएम समालखा लगाए गए हैं।

इन एचसीएस को भी बदला

गौरव अंतिल को एसडीएम फिरोजपुर झिरका, जगदीप सिंह को कोऑपरेटिव शुगर मिल महम का एमडी, वीरेंद्र चौधरी को कोऑपरेटिव शुगर मिल शाहबाद का एमडी, गायत्री अहलावत को सांपला की एसडीएम, पूजा भारती को घरौंडा की एसडीएम, प्रद्युमन सिंह को एचपीएससी में डिप्टी सेक्त्रस्ेटरी, अलका चौधरी को म्युनिसिपल कॉरपोरेशन फरीदाबाद का ज्वाइंट कमिश्नर लगाया है। 

सुरेंद्र पाल को एसडीएम गन्नौर, संदीप अग्रवाल को एसडीएम होडल, सुरेंद्र सिंह को कोऑपरेटिव शुगर मिल सोनीपत का एमडी, अश्वनी कुमार को एसडीम डबवाली जितेंद्र कुमार को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम गुरुग्राम, भूपेंद्र सिंह को फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का ज्वाइंट सीईओ, सुमन भांकर को जीएम हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम, मनीष फोगाट को एसडीएम तोशाम, बेलिना को एसडीएम बल्लभगढ़, सुशील कुमार को एसडीएम रादौर की जिम्मेदारी मिली है।

शंभू को एसडीम नारनौल, आशीष कुमार को कोऑपरेटिव शुगर मिल गोहाना का एमडी, अदिति को कोऑपरेटिव शुगर मिल करनाल का एमडी, जितेंद्र कुमार को एसडीएम फरीदाबाद प्रदीप कुमार को एसडीएम, पटौदी विनेश कुमार को एसडीम बिलासपुर, संजय कुमार को एसडीएम करनाल, कुलभूषण बंसल को एसडीएम फतेहाबाद, कपिल कुमार को एसडीएम थानेसर, मनोज कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट भिवानी, विजया मलिक को सिटी मजिस्ट्रेट करनाल, वीरेंद्र सिंह ढुल्ल को सिटी मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र, लक्ष्मीनारायण को सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्रगढ़, सुरेंद्र सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक, कृष्ण कुमार को जीएम रोडवेज फरीदाबाद,

उदय सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट सोनीपत, संदीप कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा, अशोक कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट अंबाला, धीरज चहल को सिटी मजिस्ट्रेट पंचकूला, नरेश कुमार को एसडीएम तावड़ू, प्रकाश को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम, हितेंद्र कुमार को एसडीएम बहादुरगढ़ सुभाष चंद्र को नगर निगम सोनीपत का ज्वाइंट कमिश्नर, कुलबीर सिंह को एसडीएम पुनहाना, अनिल कुमार जून को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला का ईओ, संजय बिश्नोई को एसडीएम नरवाना, प्रवीण कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट झज्जर, नवदीप सिंह को ज्वाइंट कमिश्नर बल्लभगढ़ नगर निगम, दर्शन कुमार को एचएसवीपी जगाधरी का ईओ, दिनेश को सिटी मजिस्ट्रेट पलवल व सुरेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट दादरी नियुक्त किया गया है।

ये आईएएस बदले

अंजू चौधरी को सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड का अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। रितु को मुख्य कार्यकारी अधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, मनोज कुमार एडीसी पानीपत, प्रीति एडीसी भिवानी, साहिल गुप्ता एसडीएम असंध, स्वप्निल रविंद्र पाटिल एसडीएम पानीपत, वैशाली शर्मा को एसडीएम नारायणगढ़ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed