फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government started withdrawing fir, haryana news

जाट आंदोलनकारियों पर सरकार की दरियादिली, 85 FIR वापस, 869 को राहत

Thu, 08 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana government started withdrawing fir, haryana news
Jat Agitation - फोटो : File Photo
हरियाणा की मनोहर सरकार जाटों के तल्ख तेवरों को देखते हुए सकते में है। 15 फरवरी को जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मोटरसाइकिल रैली में खलल न पड़े इसे देखते हुए सरकार ने 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों पर दर्ज केसों को वापस लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को सरकार ने 85 एफआईआर वापस ली हैं। इससे जाट आंदोलन के869 आरोपियों को राहत मिलेगी। तेरह जिलों के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ लगभग आधा दर्जन से अधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थीं। जाटों के रुख को भांपते हुए सरकार ने इसलिए भी केस वापस लेने में जल्दबाजी दिखाई, चूंकि प्रदेश भाजपा किसी सूरत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने सरकार की किरकरी नहीं होने देना चाहती।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के गृह जिले और जाटलैंड में शुमार सोनीपत से सबसे अधिक 18 और पानीपत जिले की 14 एफआईआर वापस ली गई हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति की संस्तुति के बाद 13 जिलों के डीसी ने 85 एफआईआर वापस लेने की रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। इस पर गौर करते हुए सरकार ने जाट आंदोलनकारियों पर दरियादिली दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में दर्ज एफआईआर वापस

Haryana government started withdrawing fir, haryana news
jat andolan - फोटो : File Photo
इन जिलों में दर्ज एफआईआर वापस
सोनीपत जिले की 18 एफआईआर वापस हुई हैं। 2016 में यह एफआईआर खरखौदा, कुंडली, मोहाना, गन्नौर, बरौदा, राई, सदर गोहाना, सोनीपत सिटी थाने में दर्ज हुई थीं। इनमें कुल 94 जाट आंदोलनकारी आरोपी हैं। रेवाड़ी में एक एफआईआर वापस ली गई है, यह खोल थाना में दर्ज थी, इसमें 9 आरोपी बनाए गए थे।

कुरुक्षेत्र जिले में चार एफआईआर दर्ज थीं, इन्हें पिहोवा, इस्माइलाबाद, सदर थानेसर में दर्ज किया गया था। कुल 83 आरोपी बनाए गए थे। करनाल जिले के सदर थाना करनाल, असंध, इंद्री व मधुबन थाने में सात एफआईआर दर्ज की गई थीं, कुल 32 आरोपी बनाए गए थे। महेंद्रगढ़ के कनीना थाने में एक एफआईआर दर्ज थी।

पलवल जिले के थाना होडल, सिटी पलवल व सदर थाना पलवल में पांच एफआईआर दर्ज कर 44 आरोपी बनाए गए थे। पानीपत जिले के थाना इसराना, सदर पानीपत, मतलौडा, समालखा, मॉडल टाउन पानीपत व चांदनी बाग में 14 एफआईआर दर्ज कर 143 आंदोलनकारियों को आरोपी बनाया गया था।

हिसार जिले के थाना सदर हिसार, अग्रोहा, उकलाना, सिविल लाइन्स हिसार थाने में पांच एफआईआर दर्ज कर 34 आरोपी बनाए गए थे। जींद जिले के थाना जुलाना, सफीदों व पिलखुवा में 6 एफआईआर में 96 आरोपी बनाए गए थे। झज्जर जिले में आठ एफआईआर दर्ज कर 15 को आरोपी बनाया गया था। भिवानी के थाना लोहारू, तोशाम, बहल में छह एफआईआर दर्ज कर 33 आरोपी बनाए गए थे।

फतेहाबाद जिले में थाना भूना, सदर टोहाना, सिटी टोहाना में आठ एफआईआर दर्ज हुई थीं और 231 आंदोलनकारियों को आरोपी बनाया गया था। यमुनानगर जिले के थाना रादौर व सदर जगाधरी में दो एफआईआर दर्ज कर 55 आंदोलनकारी आरोपी बनाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed