{"_id":"6324252283357d1070568ed9","slug":"haryana-government-sought-applications-for-appointment-of-two-state-information-commissioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दो राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तारीख 15 अक्तूबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दो राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तारीख 15 अक्तूबर
Fri, 16 Sep 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:56 PM IST
सार
राज्य सूचना आयुक्त अपने पद ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तक पद धारण करेगा। राज्य सूचना आयुक्त के वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य नियम और शर्तें सूचना के अधिकार में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार होंगे।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा राज्य सूचना आयोग में दो राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार ने आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर 2022 है। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के नोटिस अनुसार आयोग में दो राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का प्रस्ताव है। अधिनियम में प्रावधान है कि राज्य सूचना आयुक्त कानून, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, मास-मीडिया या प्रशासन और शासन में व्यापक ज्ञान और अनुभव के साथ सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति हो।
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त अपने पद ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तक पद धारण करेगा। राज्य सूचना आयुक्त के वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य नियम और शर्तें सूचना के अधिकार (मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त के कार्यालय की अवधि, वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य नियम और शर्तें) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार होंगे। आवेदन का प्रफोर्मा csharyana.gov.in पर उपलब्ध है। जो व्यक्ति राज्य/केंद्र सरकार या किसी अन्य संगठन के अधीन सेवारत हैं, वे अपना विवरण उचित माध्यम से भेज सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत हिदायतें उक्त वेबसाइट पर भी देखी जा सकती हैं ।
विज्ञापन