फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government relased circular for officers

लोगों के लिए राहत, अफसरों को मुहर लगाकर देनी होगी शिकायतों की रसीद

Sun, 24 Dec 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sun, 24 Dec 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
haryana government relased circular for officers
स्टांप ड्यूटी
अब सरकारी विभागों के अधिकारी जनता की शिकायतों को भूल नहीं पाएंगे। अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की सरकारी मुहर लगाकर रसीद देनी होगी। सरकारी दफ्तरों में इस नई परंपरा को शुरू करने का आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को यहां आयोजित जनता दरबार में दिया। जनता दरबार में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अधिकारी लोगों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय टहलाते रहते हैं। अब उन्हें यह नीति छोड़नी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को जनता की शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करना होगा। इन शिकायतों को नंबर लगाकर संबंधित व्यक्ति को रसीद देनी होगी, ताकि शिकायतकर्ता रसीद को सबूत के तौर पर प्रस्तुत कर सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता आम नागरिक को न्याय देना और उनकी छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना है।
विज्ञापन


बता दें कि जनता दरबार और जिला कष्ट निवारण समिति की बैठकों में अधिकारी यह कहकर शिकायतकर्ता की समस्या से पल्ला झाड़ लेते हैं कि संबंधित शिकायत उनके संज्ञान में नहीं लाई गई। जनता दरबार में 207 शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर लोगों की शिकायतें थीं कि उनकी समस्या पर कई सालों से कार्रवाई नहीं हुई है। जब मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा तो उन्होंने मना कर दिया कि उनके पास शिकायत आई ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने शिकायतों का पंजीकरण करना और रसीद पर मुहर लगाकर देना अनिवार्य बना दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed