फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Rejected Proposal to Buy Advance Training Aircrafts

सरकार का यूटर्न: एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्टस की खरीद पर लगाई रोक, युवाओं को झटका

Sat, 01 Dec 2018 09:49 AM IST
मोहित धुपड़/न्यूज डेस्क, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/न्यूज डेस्क, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government Rejected Proposal to Buy Advance Training Aircrafts
Fighter aircraft
हरियाणा में फ्लाइंग ट्रेनिंग क्लबों के बेड़े में एडवांस एयरक्राफ्ट्स शामिल करने और फ्लाइंग ट्रेनिंग के इच्छुक युवाओं को इन एयरक्राफ्ट्स के जरिए एडवांस प्रशिक्षण देने की योजना को झटका लग गया है। सरकार ने यू-टर्न लेते हुए अचानक तीन एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्टस की खरीद पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जबकि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल इन एयरक्राफ्ट्स के खरीद संबंधी प्रस्ताव को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके थे और इस खरीद के लिए करीब 14 करोड़ का बजट भी तय हो चुका था। लेकिन विभाग के आला अफसरों की ओर से सूबे के फ्लाइंग ट्रेनिंग क्लबों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चलाने की सिफारिश करने के बाद सरकार ने अब इन एयरक्राफ्ट्स की खरीद पर  ब्रेक लगा दी है।
विज्ञापन

दस साल से नहीं खरीदा नया फ्लाइंग एयरक्राफ्ट

हरियाणा के तीनों फ्लाइंग क्लब हिसार, करनाल और पिंजौर में अभी पेट्रोल वाले 7 सिंगल इंजन सेसना एयरक्राफ्ट मौजूद हैं। जबकि तीनों फ्लाइंग क्लबों में जरूरत 12 एयरक्राफ्टस की है। अब लंबे समय के बाद हरियाणा सरकार अपने फ्लाइंग बेड़े में 3 और एयरक्राफ्ट (1 डबल और 2 सिंगल इंजन) शामिल करने की तैयारी कर रही थी। डबल इंजन एयरक्राफ्ट पाइपर सेनिका और सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट 172 सेसना जेटीए खरीदे जाने थे।

ये एयरक्राफ्टस डीजल वर्जन के थे, ताकि अपेक्षाकृत ईंधन खर्च भी कम हो। डबल इंजन एयरक्राफ्ट आने के बाद फ्लाइंग ट्रेनिंग केइच्छुक युवाओं को एडवांस ट्रेनिंग मिलती, क्योंकि अभी डबल इंजन एयरक्राफ्ट की ट्रेनिंग के लिए युवाओं को  दूसरे राज्यों के फ्लाइंग क्लबों या विदेशों का रूख करना पड़ता था।  उल्लेखनीय है कि हरियाणा ने वर्ष 2008 के बाद से अभी तक कोई भी नया फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट युवाओं के लिए नहीं खरीदा है।

पंजाब ने हाल ही में खरीदे दो जहाज

दूसरी ओर, पड़ोसी राज्य पंजाब इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। पंजाब सरकार ने न केवल युवाओं की फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए डबल इंजन समेत 2 नए एयरक्राफ्ट हाल ही में खरीद हैं, बल्कि दो और सिंगल इंजन जहाज खरीदने का भी विचार चल रहा है। इतना ही नहीं पटियाला और अमृतसर के बाद अब लुधियाना फ्लाइंग क्लब को भी रिवाइव किया जा रहा है।

तीन नए फ्लाइंग एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव चल रहा था। लेकिन अभी ये सोचा जा रहा है कि इन फ्लाइंग क्लबों को क्यों न पीपीपी मोड पर दिया जाए। इसलिए खरीद संबंधी इस प्रस्ताव पर अभी ब्रेक लगाया गया है।
- राव नरबीर, सिविल एविएशन मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed