{"_id":"5c020ad0bdec22414474376a","slug":"haryana-government-rejected-proposal-to-buy-advance-training-aircrafts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार का यूटर्न: एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्टस की खरीद पर लगाई रोक, युवाओं को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का यूटर्न: एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्टस की खरीद पर लगाई रोक, युवाओं को झटका
मोहित धुपड़/न्यूज डेस्क, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Fighter aircraft
हरियाणा में फ्लाइंग ट्रेनिंग क्लबों के बेड़े में एडवांस एयरक्राफ्ट्स शामिल करने और फ्लाइंग ट्रेनिंग के इच्छुक युवाओं को इन एयरक्राफ्ट्स के जरिए एडवांस प्रशिक्षण देने की योजना को झटका लग गया है। सरकार ने यू-टर्न लेते हुए अचानक तीन एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्टस की खरीद पर रोक लगा दी है।
जबकि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल इन एयरक्राफ्ट्स के खरीद संबंधी प्रस्ताव को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके थे और इस खरीद के लिए करीब 14 करोड़ का बजट भी तय हो चुका था। लेकिन विभाग के आला अफसरों की ओर से सूबे के फ्लाइंग ट्रेनिंग क्लबों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चलाने की सिफारिश करने के बाद सरकार ने अब इन एयरक्राफ्ट्स की खरीद पर ब्रेक लगा दी है।

Trending Videos
दस साल से नहीं खरीदा नया फ्लाइंग एयरक्राफ्ट
हरियाणा के तीनों फ्लाइंग क्लब हिसार, करनाल और पिंजौर में अभी पेट्रोल वाले 7 सिंगल इंजन सेसना एयरक्राफ्ट मौजूद हैं। जबकि तीनों फ्लाइंग क्लबों में जरूरत 12 एयरक्राफ्टस की है। अब लंबे समय के बाद हरियाणा सरकार अपने फ्लाइंग बेड़े में 3 और एयरक्राफ्ट (1 डबल और 2 सिंगल इंजन) शामिल करने की तैयारी कर रही थी। डबल इंजन एयरक्राफ्ट पाइपर सेनिका और सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट 172 सेसना जेटीए खरीदे जाने थे।
ये एयरक्राफ्टस डीजल वर्जन के थे, ताकि अपेक्षाकृत ईंधन खर्च भी कम हो। डबल इंजन एयरक्राफ्ट आने के बाद फ्लाइंग ट्रेनिंग केइच्छुक युवाओं को एडवांस ट्रेनिंग मिलती, क्योंकि अभी डबल इंजन एयरक्राफ्ट की ट्रेनिंग के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों के फ्लाइंग क्लबों या विदेशों का रूख करना पड़ता था। उल्लेखनीय है कि हरियाणा ने वर्ष 2008 के बाद से अभी तक कोई भी नया फ्लाइंग ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट युवाओं के लिए नहीं खरीदा है।

पंजाब ने हाल ही में खरीदे दो जहाज
दूसरी ओर, पड़ोसी राज्य पंजाब इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। पंजाब सरकार ने न केवल युवाओं की फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए डबल इंजन समेत 2 नए एयरक्राफ्ट हाल ही में खरीद हैं, बल्कि दो और सिंगल इंजन जहाज खरीदने का भी विचार चल रहा है। इतना ही नहीं पटियाला और अमृतसर के बाद अब लुधियाना फ्लाइंग क्लब को भी रिवाइव किया जा रहा है।
तीन नए फ्लाइंग एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव चल रहा था। लेकिन अभी ये सोचा जा रहा है कि इन फ्लाइंग क्लबों को क्यों न पीपीपी मोड पर दिया जाए। इसलिए खरीद संबंधी इस प्रस्ताव पर अभी ब्रेक लगाया गया है।
- राव नरबीर, सिविल एविएशन मंत्री, हरियाणा