{"_id":"58d296b54f1c1b8a591a1f82","slug":"haryana-government-kailash-mansarovar-passenger-big-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रियों को हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रियों को हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। स्वर्ण जयंती कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत प्रदेश के 50 तीर्थ यात्रियों को यात्रा के लिए 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे स्वीकृति दे दी है। सीएम ने कहा कि सरकार के लिए कैलाश मानसरोवर की अद्भुत एवं अलौकिक यात्रा के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना गौरव का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैलाश मानसरोवर की यात्रा को नाथू ला के रास्ते सुगम बनाने के लिए आभार जताया व कहा कि अब तीर्थ यात्रियों को 28 दिनों में उत्तराखंड से और 21 दिनों में सिक्कम (नाथू ला) के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करने का विकल्प उपलब्ध है।
यात्रा करने के इच्छुक तीर्थ यात्री अपना पंजीकरण करवाने के लिए जल्दी विदेश मंत्रालय से संपर्क करें। तीर्थ यात्री दूरभाष नंबर 011-24300655 पर भी पंजीकरण और अन्य जानकारियों के लिए संपर्क कर सकते हैं।