{"_id":"5f8dd0ef8ebc3e9bc73448f4","slug":"haryana-government-issues-direction-for-payment-of-wages-to-the-outsource-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: ठेका कर्मियों को मिलेगा लॉकडाउन में रुका हुआ वेतन, बिना हाजिरी वालों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: ठेका कर्मियों को मिलेगा लॉकडाउन में रुका हुआ वेतन, बिना हाजिरी वालों को भी मिलेगा लाभ
Mon, 19 Oct 2020 11:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सभी ठेका कर्मियों को लॉकडाउन के दौरान रुका हुआ दो माह का मेहनताना दिया जाएगा। भले ही इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कोई काम न किया हो। प्रदेश में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट वन, टू और हारट्रोन के माध्यम से रखे गए सभी ठेका कर्मचारियों पर सरकार का ये फैसला लागू होगा। बताते चलें कि प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों, निगमों व बोर्डों के अधीनस्थ कार्यालयों में करीब चौदह हजार से अधिक ठेका कर्मचारी हैं जो विभिन्न आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत रखे हुए हैं।
विज्ञापन
मार्च में लॉकडाउन शुरू होते ही विभिन्न विभागों के इन कर्मचारियों को आगामी आदेश तक कार्यालय न आने के आदेश थे। लेकिन अप्रैल के बाद इन कर्मचारियों को कार्यालयों के विभिन्न कार्यों में लगाया गया। इस दौरान इन कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल का मेहनताना बकाया था। लेकिन बाद में कई सरकारी विभागों, निगमों व बोर्डों ने तो अपने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विगत महीनों के दौरान मेहनताना अदा कर दिया था लेकिन सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी ऐसे भी रह गए जिन्हें आज तक मेहनताना अदा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने अब सभी विभागों, निगमों और बोर्डों को निर्देश जारी करते हुए सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनका मार्च और अप्रैल का रुका हुआ मेहनताना अदा करने को कहा है। निर्देश में कहा गया है कि 31 अक्टूबर तक इन कर्मचारियों को उनका रुका हुआ मेहनताना अदा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान कहा गया है कि यदि इन दो महीनों में किसी भी कर्मचारी ने काम न किया हो और न ही उनकी हाजिरी लगी हो, तब भी उन्हें मेहनताना जरूर दिया जाए। सभी जिलों के जिला उपायुक्तों और उप मंडल अधिकारियों (नागरिक) को भी इस संदर्भ में निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन