{"_id":"61e11ea65cb2e90162534065","slug":"haryana-government-issued-transfer-and-posting-orders-of-one-ias-and-one-ips","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: वित्तायुक्त पीके दास को फिर सौंपा गया बिजली विभाग, कला रामचंद्रन की परिवहन विभाग से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: वित्तायुक्त पीके दास को फिर सौंपा गया बिजली विभाग, कला रामचंद्रन की परिवहन विभाग से छुट्टी
Fri, 14 Jan 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:26 PM IST
सार
नवदीप विर्क की परिवहन महकमे में एंट्री हो गई है। वे कला रामचंद्रन की जगह प्रधान सचिव लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में अहम पदों पर फेरबदल किया है। एक आईएएस व एक आईपीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। 1994 बैच के आईपीएस नवदीप सिंह विर्क अपनी आईपीएस पत्नी कला रामचंद्रन की जगह परिवहन विभाग के प्रधान सचिव बने हैं। कला भी इसी बैच की अधिकारी हैं और आईपीएस शत्रुजीत कपूर के डीजी विजिलेंस बनने के बाद परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पद का कामकाज संभाल रही थीं। उनके पास एडीजीपी विजिलेंस का भी अतिरिक्त जिम्मा था।
विज्ञापन
परिवहन विभाग से हटने के बाद वह अब पूरी तरह विजिलेंस का ही कामकाज देखेंगी। सरकार ने 1986 बैच के आईएएस पीके दास को वित्तायुक्त के साथ ही बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग सौंपा है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दास को बिजली विभाग की अच्छी समझ है। वित्तायुक्त बनने से पहले ये विभाग उनके पास ही थे। सरकार ने आईएएस एसएन राय से बिजली व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग वापस लिए हैं। उनके पास पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग बना रहेगा। नवदीप विर्क पुलिस से परिवहन महकमे में मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिये दाखिल हुए। उन्होंने प्रधान सचिव, परिवहन के पद से अपनी ही पत्नी को हटाया।
कला रामचंद्रन भी इस पद को बखूबी संभाल रही थीं लेकिन रोडवेज यूनियन के नेताओं की किचकिच उनको नहीं भायी। इसलिए अब नवदीप विर्क को परिवहन के साथ रोडवेज को ढर्रे पर लाने की जिम्मेदारी मिली है। विर्क के पास पुलिस विभाग में एडीजीपी कानून व्यवस्था का जिम्मा रहा। गुरुवार को विर्क ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ही उनके चंडीगढ़ आवास पर लोहड़ी मनाई थी। परिवहन आयुक्त के पद पर भी आईपीएस अमिताभ ढिल्लों नियुक्त हैं। बीते लगभग दो साल से परिवहन विभाग में उच्च पदों पर आईपीएस की ही तैनाती हो रही है।