फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government issued new instructions regarding Holi celebration

कोरोना वायरस : हरियाणा में होली को लेकर नए निर्देश जारी, उल्लघंन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 26 Mar 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Haryana government issued new instructions regarding Holi celebration
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना महामारी को देखते हुए आगामी सप्ताह आने वाले होली पर्व को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव मनाने और पूजा आदि के लिए भीड़ एकत्रित करने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में लोग सार्वजनिक स्थानों (पार्क, मार्केट और धार्मिक स्थल) पर होली का त्योहार नहीं मना सकेंगे। 

विज्ञापन


अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की ओर से जारी अधिसूचना में प्रदेशभर के डीसी और एसपी को नियमों का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि पिछले 15 दिनों से कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में आशंका है कि होली के त्योहार पर लोगों के एकजुट होने के कारण संक्रमण और बढ़ सकता है, जिससे कोरोना को रोकने के लिए किए गए इंतजामों पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


होली के त्योहार को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित न होने दें। प्रदेशभर के डीसी और एसपी समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत सेक्शन 188 और आईपीसी की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसीएस ने कहा कि आदेश के बारे में अधिकारी लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें और लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed