फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government increased the salary of computer professional employees

हरियाणा: कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारियों का वेतन 5200 तक बढ़ा, हैफेड उपलब्ध कराएगा 1000 रुपये में 40 किलो गेहूं का बीज

Thu, 11 Nov 2021 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Nov 2021 01:47 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने वेब डिजाइनर, डाटा-सिस्टम एनालिस्ट, नेटवर्क इंजीनियर समेत कंप्यूटर पेशेवर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में 4500 से 5200 तक की वृद्धि की है। 

विज्ञापन
Haryana government increased the salary of computer professional employees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। बुधवार को बढ़ोतरी का पत्र जारी कर दिया गया। वेब डिजाइनर, डाटा एनालिस्ट, नेटवर्क इंजीनियर और सिस्टम एनालिस्ट के वेतन में 4500 से 5200 तक का इजाफा हुआ है। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर व हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेश महासचिव हवा सिंह तंवर ने बताया कि उनके प्रयासों से कर्मचारियों को यह लाभ मिला है। 

विज्ञापन


जनवरी 2021 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने यह मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मांग पर सहमति जताई थी, जिसका पत्र आज जारी किया गया। वेतन में बढ़ोतरी पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने भारतीय मजदूर संघ का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


संघ के प्रांत संगठन मंत्री हनुमान गोदारा, कृष्ण लाल गुर्जर, वरिष्ठ पदाधिकारी वेद सैनी, कंप्यूटर प्रोफेसर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कादियान, हवा सिंह तंवर, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, उप महामंत्री राजीव सहारण, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजू बाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड उपलब्ध कराएगा रियायती दरों पर गेहूं का बीज
हरियाणा में चालू रबी सीजन के दौरान किसानों को राज्य सरकार की ओर से रियायती दर पर हैफेड के माध्यम से उच्च गुणवत्ता का प्रमाणित गेहूं बीज 1000 रुपये प्रति 40 किलो बैग उपलब्ध करवाया जा रहा है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि गेहूं की उच्च गुणवत्ता किस्मों डब्ल्यूएच-1105, एचडी-3086, एचडी-2967, एचडी-3226 और डब्ल्यूएच-1124 के हैफेड ब्रांड का गेहूं बीज राज्य में सहकारी विपणन समितियों और पैक्स के आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


हैफेड ने गन्नौर में 4 टन प्रति घंटे की प्रोसेसिंग क्षमता के साथ बीज प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया है। हैफेड गुणवत्ता प्रमाणित गेहूं के बीज तैयार करने के लिए हर साल कार्यक्रम चलाता है। उन्होंने राज्य के किसानों का आह्वान किया कि वे सहकारी विपणन समितियों और पैक्स के बिक्री केंद्रों पर हैफेड के अच्छी गुणवत्ता वाले प्रमाणित गेहूं के बीज का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed