{"_id":"64adaf12f07b382a7b0591a4","slug":"haryana-government-increased-the-honorarium-of-sarpanchs-and-panches-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब सरपंचों को पांच हजार और पंचों को मिलेंगे 1600 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब सरपंचों को पांच हजार और पंचों को मिलेंगे 1600 रुपये
Wed, 12 Jul 2023 01:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:07 AM IST
सार
हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि उनकी मानदेय बढ़ाने की मांग नहीं थी। उनकी मांग है कि सरकार पंचायती राज एक्ट में जो बदलाव कर रही है, उसे वापस लिया जाए। पूर्व में पंचायतों के विकास कार्य करवाने की वित्तीय पावर कम कर दी गई थी, अब विधायकों को पंचायतों में अधिकार दे दिया गया जिस कारण सरपंचों में रोष है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने सरपंचों के मानदेय में दो हजार व पंचों के मानदेय में छह सौ रुपये की बढ़ोतरी की है। अब सरपंचों को तीन के बजाय पांच हजार व पंचों को एक हजार के बजाय 1600 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल, 2023 से लागू होंगी।
विज्ञापन
अभी तक सरपंचों और पंचों को क्रमश: 3000 व 1000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता था। सरपंचों व पंचों ने मुख्यमंत्री से उनके मानदेय में बढ़ोतरी की मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा किया। मानदेय में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने हरियाणा पंचायती राज वित्त, बजट, लेखा, लेखा परीक्षा कराधान तथा संकर्म नियम 1995 में संशोधन किया है।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि उनकी मानदेय बढ़ाने की मांग नहीं थी। उनकी मांग है कि सरकार पंचायती राज एक्ट में जो बदलाव कर रही है, उसे वापस लिया जाए। पूर्व में पंचायतों के विकास कार्य करवाने की वित्तीय पावर कम कर दी गई थी, अब विधायकों को पंचायतों में अधिकार दे दिया गया जिस कारण सरपंचों में रोष है। सरकार को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन