फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government help desk receives students returning from Ukraine at Mumbai Airport

हरियाणा सरकार की खास पहल: यूक्रेन से लौटे छात्रों को मुंबई से दिल्ली तक मुफ्त एयर टिकट और 1000 रुपये की सहायता

Thu, 03 Mar 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 02:11 PM IST
सार

यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने छात्रों की मदद के लिए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana Government help desk receives students returning from Ukraine at Mumbai Airport
हरियाणा सरकार का हेल्प डेस्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन से देश लौट रहे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित की है। गुरुवार को इस डेस्क ने हरियाणा के नौ छात्रों को रिसीव किया। हेल्प डेस्क ने सभी को 1000 रुपये नकद और हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली तक की एयर टिकट मुहैया करवाई। छात्रों ने हेल्प डेस्क पर मिली सहायता के लिए हरियाणा सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हार्दिक आभार जताया है।

विज्ञापन


मुंबई पहुंचे छात्रों में अंबाला के वैभव, रोहतक के जतिन, फरीदाबाद के विपुल शर्मा, रोहतक की ईशा, हिसार के हिमांशु, गुरुग्राम के मीराज अहमद, महेंद्रगढ़ के अजय कुमार शर्मा, फतेहाबाद की गरीमा अरोड़ा और सुमन अरोड़ा शामिल हैं। हेल्प डेस्क से मिली जानकारी के मुताबिक सभी छात्र व छात्राएं सकुशल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने छात्रों की मदद के लिए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। इसके अलावा, यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए सरकार ने स्टेट लेवल पर संजय जून को नोडल अफसर बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल अफसर होंगे। यूक्रेन में फंसे बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं और उन्हें उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विदेश मंत्रालय के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापस लाया जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed