फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has become alert about the new variant Omicron of Covid 

ओमीक्रॉन से चिंता: हरियाणा-चंडीगढ़ में बढ़ी सतर्कता, एनसीआर के सभी जिलों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश  

Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए और अब तक के सबसे खतरनाक वेरिएंट ने पूरे विश्व की चिताएं बढ़ा दी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के नए रूप बी1.1529 को वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है। इतना ही नहीं डब्ल्यूएचओ ने अफ्रीका के बोत्सवाना में सबसे पहले मिले इस वेरिएंट का नाम ओमीक्रॉन रखा है। 

विज्ञापन
Haryana government has become alert about the new variant Omicron of Covid 
ओमीक्रोन से बढ़ी चिंता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के नए वैरियंट ओमीक्रोन को लेकर हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क हो गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। एनसीआर के जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। विदेशों में सामने आए नए वैरियंट के बाद विभाग ने सीएमओ को सतर्कता बरतने की निर्देशिका जारी की है।

विज्ञापन


विदेश से प्रदेश में आने वाले लोगों को पूरी स्क्रीनिंग के बाद ही घर भेजा जाएगा। सरकार किसी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रोजाना 10 से 20 के बीच नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। गुरुग्राम व पंचकूला में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन बढ़ाने को लेकर सख्ती बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में कोरोना की दो लहरों के दौरान सबसे अधिक मामले सामने आए थे। इसलिए सरकार अतिरिक्त एहतियात बरत रही है। शनिवार को गुरुग्राम में 7, पंचकूला 2, भिवानी-फरीदाबाद में कोविड का एक-एक नया मामला सामने आया है। जबकि, 10 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। प्रदेश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 136 है। 118 संदिग्धों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शनिवार को प्रदेश में 21507 लोगों के नमूने एकत्रित किए गए। कोविड से अब तक प्रदेश में 10054 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड सकारात्मकता दर 5.71 प्रतिशत चल रही है। रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़: दक्षिण अफ्रीका समेत आठ देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर, आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए सख्ती कर दी है। हाई रिस्क वाले आठ देशों से लौटे यात्रियों का एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कोविड टेस्ट के साथ यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा रहा है।

विदेश से आने यात्रियों की पहली रिपोर्ट अगर निगेटिव आती है तो स्वास्थ्य विभाग आठवें दिन दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट करेगा। हाई रिस्क वाले देशों में दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे हैं, जहां से लौटने वाले यात्रियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाद में भी नियमित रूप से ऐसे यात्रियों को मॉनिटर करती रहेंगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से दूसरे देशों से लौटने वाले यात्रियों के लिए जारी दिशानिर्देश के तहत ही प्रशासन की तरफ से ऐसा किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed