फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Going to Promote Six Thousand Teachers

6000 टीचरों को मिल रहा प्रमोशन का बड़ा तोहफा, कुछ हेड मास्टर बनेंगे तो कुछ टीजीटी

Mon, 16 Jul 2018 12:04 PM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jul 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Going to Promote Six Thousand Teachers
Teacher chandigarh
बीजेपी सरकार बहुत जल्द छह हजार टीचरों को प्रमोशन का बड़ा तोहफा देने जा रही है। कुछ शिक्षक हेड मास्टर बन जाएंगे तो कुछ को टीजीटी बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने यह ऐलान कर दिया है। तीन हजार शिक्षक आने वाले दिनों में पदोन्नत होकर मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक बनेंगे तो इसी महीने तीन हजार जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नत कर टीजीटी बना दिया जाएगा। मौलिक  स्कूल मुख्याध्यापकों के लिए शिक्षा निदेशालय में पहले ही अलग से शाखा खोली जा चुकी है।
विज्ञापन


मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों की सीनियोरिटी लिस्ट में कैचप नियम लागू किया जाएगा। इन्हें शिक्षा के मौलिक अधिकार अनुसार पूर्णकालिक बनाने पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को सभी स्कूलों में एक समान रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी दी जाएगी। निदेशालय ने पात्र जेबीटी को पदोन्नत करने की भी अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली है, अगले एक-दो सप्ताह में किसी भी समय आदेश जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही समाज विज्ञान अध्यापकों से विकल्प मांगे जाएंगे कि वह टीजीटी सोशल साइंस ही रहना चाहते हैं या टीजीटी अंग्रेजी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


निदेशालय अधिकारी मौलिक शिक्षा निदेशालय रेशनेलाइजेशन में आरटीआई एक्ट के सभी प्रावधानों को भी जल्दी लागू करने के प्रयास में है। ऑनलाइन तबादलों के समय स्कूल शिक्षा विभाग सभी वर्गों के खाली पदों को ओपन ही रखेगा। निदेशालय ने एक और अहम निर्णय लिया है। अब हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी कक्षा 6 से 8 के लिए अलग स्कूल कोड होगा। अभी पहली से पांचवीं कक्षा के लिए अलग स्कूल कोड  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने पर जारी होंगे आदेश
मौलिक शिक्षा निदेशक राज नारायण कौशिक ने कहा कि शिक्षक संगठनों के साथ लंबी बातचीत हुई है। पदोन्नति के मामले जायज हैं। प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, आदेश जारी कर देंगे।


लंबे समय से उठा रहे पदोन्नति सहित अन्य मुद्दे : मलिक
हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश मलिक ने बताया कि मौलिक शिक्षा निदेशक राज नारायण कौशिक व अतिरिक्त निदेशक वीरेंद्र लाठर के साथ सभी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ है। सरकार पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर गंभीर है। जल्दी पात्र शिक्षकों को मिडिल हेड व जेबीटी को टीजीटी प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed