फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government extends dearness allowance of employees

खुशखबरीः हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए कब से मिलेगा

Tue, 28 May 2019 12:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
haryana government extends dearness allowance of employees
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है। सरकार यह लाभ 1 जनवरी से अपने कर्मचारियों को देगी। इसके तहत अब महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे सरकारी खजाने पर 17.70 करोड़ रुपये मासिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ाने से वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 247.80 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, सरकार ने छठे वेतन आयोग के अनुसार असंशोधित पे बैंड या ग्रेड में वेतन ले रहे कर्मचारियों, पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के लिए भी पहली जनवरी 2019 से महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत की वर्तमान दर को 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 154 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर लगभग 63.55 लाख रुपये मासिक तथा वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान लगभग 889.70 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed