फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government extended lockdown till 31 May

हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन: 31 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां, दुकानदारों को मामूली राहत, शराब ठेके भी खुलेंगे

Sun, 23 May 2021 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 May 2021 06:04 PM IST
सार

हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई। लेकिन इस बार दुकानदारों को कुछ राहत दी गई। आदेश के मुताबिक दुकानें सम-विषण आधार पर खुलेंगी। वहीं बाजारों में अकेले बनी दुकानें पूरा दिन खुल सकती हैं।

विज्ञापन
Haryana government extended lockdown till 31 May
हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। मुख्य सचिव विजयवर्धन ने इस संदर्भ में एक एडवाइजरी भी जारी की है। लॉकडाउन की यह अवधि लाकडाउन की यह अवधि 24 से 31 मई तक बढ़ा दी गई है। सरकार ने इस बार के लॉकडाउन में दुकानदारों को राहत प्रदान की है। बाकी की शर्ते पहले की तरह की जारी रहेंगी।

विज्ञापन


बाजार में जो दुकान अलग है (स्टैंड अलोन), वह दिन के समय खुली रहेगी। जबकि अन्य दुकानों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से सम-विषम की व्यवस्था की जाएगी। मॉल खोलने की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। इसके लिए जिला उपायुक्तों की जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार की ओर से जारी इन आदेश का पालन जिलों में उपायुक्त करवाएंगे।
विज्ञापन


खुलेंगे अधिकतर शराब ठेके
मालूम हो कि स्टैंड अलोन की श्रेणी में शराब के ठेके भी आते हैं। लिहाजा सोमवार से अधिकतर शराब के ठेके प्रदेश में खुले मिलेंगे। सरकार ने आदेश में शराब के ठेकों का जिक्र भले ही नहीं किया है लेकिन आदेश का सीधा मतलब यही है। सूबे में करीब 90 प्रतिशत शराब के ठेके हुडा की खाली पडृी साइट पर मौजूद हैं जो कि स्टैंड अलोन की शर्त पूरी करते हैं। इसके अलावा जो भीड़भाड़ वाली बाजारों में है वे ठेके सम-विषम की शर्तो के मुताबिक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले
उधर, प्रदेश में कोरोना के मामले घट रहे हैं लेकिन ब्लैक फंगस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस से पांच मरीजों की जान चली गई थी। हरियाणा में ब्लैक फंगस के कुल 398 मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक 147 मामले गुरुग्राम जिले के हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed