फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government changes meal timings in jails

हरियाणा सरकार ने बदला अंग्रेजों का नियम: अब जेलों में खाने का नया टाइम टेबल, रात में सात से आठ बजे मिलेगा

Tue, 30 Aug 2022 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 01:04 AM IST
सार

जेल मंत्री ने कहा कि पहले जेलों में शाम के समय ही रात का खाना दिया जाता था, क्योंकि उस समय जेलों में बिजली की व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब जेल आधुनिक हो चुकी हैं और यहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
Haryana government changes meal timings in jails
जेल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा की जेलों में सुधार के चलते 1947 से पहले अंग्रेजों के समय से चले आ रहे खाने के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले सूर्यास्त के समय बंदियों को खाना दिया जाता था लेकिन अब इस परंपरा को बदलते हुए हरियाणा में खाने का समय बदला गया है। गर्मियों में रात के भोजन का समय 7 से 8 और सर्दियों में यह समय सायं 6 से 7 बजे का होगा।

विज्ञापन

जेलों में तैयार होगा सालासर बाला जी का प्रसाद

वहीं, भिवानी, नारनौल व हिसार की जेलों में सालासर बाला जी को चढ़ाए जाने वाले सवामणी प्रसाद को भी तैयार करने का प्रस्ताव है। सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने यह जानकारी दी। जेल मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जेल स्तर को सुधारने के लिए अनूठी पहल की गई है। 

विज्ञापन


इसी के तहत पहले जेलों में शाम के समय ही रात का खाना दिया जाता था, क्योंकि उस समय जेलों में बिजली की व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब जेल आधुनिक हो चुकी हैं और यहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इसी प्रकार जैविक खेती भी जेलों में करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जेल की भूमि पर शुरू किए गए पेट्रोल पंप पर 12 लाख रुपये के तेल की बिक्री प्रतिदिन हो रही है। अंबाला, हिसार जेल जो शहर के अंदर आ गई हैं, उन्हें भी बाहर शिफ्ट किया जाएगा। फतेहाबाद और चरखी दादरी में नई जेलों का निर्माण किया जा रहा है।


उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली पंचायतों को होगा आयोजन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए विभाग बिजली पंचायतों का आयोजन करेगा। इसकी शुरुआत वे स्वयं हिसार जिले के आदमपुर पावर हाऊस से 6 सितंबर को करेंगे। पांच शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है। 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने के निर्देश दिए गए थे जिसमें से साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर खरीदे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed