{"_id":"5d795bdf8ebc3e93ce4f9efa","slug":"haryana-government-came-into-electoral-mode-manohar-lal-made-spate-of-announcements","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड में आई हरियाणा सरकार, सीएम मनोहर लाल ने लगाई घोषणाओं की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड में आई हरियाणा सरकार, सीएम मनोहर लाल ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
Thu, 12 Sep 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जन आर्शीवाद यात्रा के समापन के साथ ही सरकार चुनाव मोड में उतर गई है। सीएम मनोहर लाल ने यहां घोषणाओं की झड़ी लगाते सूबे के कर्मचारियों से लेकर गांव के बाहर बनी ढाड़ियों को भी राहत देने का काम किया है। मालूम हो कि हरियाणा में 13 या 14 सितंबर के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। यहां पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने अपनी योजनाओं का खाका मीडिया के सामने रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर चौकीदारों, नम्बरदारों, स्वतंत्रता सेनानियों, भवन निर्माण से जुड़े श्रमिकों को शामिल करना, पाल गड़रिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना, प्रदेश की 16700 ढाणियों के परिवारों को मनोहर ज्योति योजना के तहत बिजली देना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
योजनओां के तहत सोलर पॉवर के इनवर्टरों पर 37.50 करोड़ रुपये की राशि की सब्सिडी देना, शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के मासिक वेतन में 1500-1500 रुपये की वृद्धि करना, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के 226 कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की तर्ज लाभ देना, सहकारी चीनी मिलों के 672 कच्चे कर्मचारियों को पहली अगस्त, 2018 से पक्के कर्मचारियों की तरह सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर 14.29 प्रतिशत की वेतन वृद्धि का लाभ देना शामिल है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि मिड-डे मिल कर्मचारियों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ देने के लिए शिक्षा विभाग 12 व 13 सितम्बर को हर ब्लॉक में विशेष कैम्प लगाएगा। अगले 15 दिनों के भीतर इसका लाभ दे दिया जाएगा। इसी प्रकार, एरियर के रूप में सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों को 14.29 प्रतिशत वेतन वृद्धि से 1.88 करोड़ रुपये का लाभ होगा तथा इस पर 90 लाख रुपये का भार पड़ेगा।
लगभग 11000 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अब 11000 रुपये मासिक की बजाय 12500 रुपये तथा लगभग शहरी सफाई कर्मचारियों को 13500 की बजाय 15000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा वर्ष 2014 के चुनावी संकल्प पत्र में किया गया वायदा था। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वर्ष 2016 में ग्रामीण चौकीदारों में 1900 रुपये की बढ़ौतरी की गई थी।